सोलर पैनल एफिशिएंसी: क्या 20% का मतलब 80% नुकसान है?

अक्सर जब मैं  ट्रेनिंग देता हूँ या साइट विजिट पर जाता हूँ, तो लोग एक ही सवाल पूछते हैं— "सर, पैनल की एफिशिएंसी सिर्फ 20-22% ही क्यों है? क्या बाकी धूप बर्बाद हो रही है?"

​आज इस कन्फ्यूजन को हमेशा के लिए दूर करते हैं।


​1. एफिशिएंसी का असली मतलब (The Concept)

​सोलर पैनल की एफिशिएंसी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पैनल खराब है। इसका मतलब सिर्फ 'जगह का मैनेजमेंट' है।

असल में सोलर पैनल में एफिशिएंसी शब्द उसकी एक निश्चित एरिया में बदलने वाली सौर ऊर्जा की दक्षता है आपने देखा होगा सोलर पैनल का पावर वॉट प्रति वर्ग मीटर या W/M2 में तुलना करके निकाला जाता है  क्योंकि एक वर्ग मीटर में ये मॉड्यूल कितना पावर उत्पन्न करेगा उससे ही उसकी एफिशिएंसी निकाली जाती है।

​मान लीजिए आपके पास 10 वर्ग फुट की जगह है:

  • कम एफिशिएंसी (15%): आपको 150 वाट बिजली मिलेगी।
  • ज्यादा एफिशिएंसी (22%): आपको उसी 10 वर्ग फुट में 220 वाट बिजली मिलेगी।

निष्कर्ष: एफिशिएंसी बढ़ने से पैनल का साइज छोटा हो जाता है, अगर मॉड्यूल समान वॉट के हो तो ।

2. आउटपुट की एफिशिएंसी कम होने के बाहरी कारण

​एक ट्रेनर (Suryamitra) होने के नाते, मैं हमेशा कहता हूँ कि पैनल की एफिशिएंसी सिर्फ लैब की बातों पर निर्भर नहीं करती। असल साइट पर ये चीजें उसे प्रभावित करती हैं:

  • धूल-मिट्टी: 10-15% तक उत्पादन घटा सकती है।
  • छाया (Shadowing): एक छोटे हिस्से पर छाया पूरे स्ट्रिंग को प्रभावित करती है।
  • तापमान: ज्यादा गर्मी पैनल की एफिशिएंसी कम कर देती है।

प्रो टिप (Krishna's Advice): पैनल खरीदते समय सिर्फ एफिशिएंसी न देखें, बल्कि उसकी 'Temperature Coefficient' और 'Degradation Rate' भी देखें। एक अच्छा सोलर सिस्टम वही है जो 25 साल तक टिक कर बिजली दे।


krishna shrivastava

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोलर सेल्स में कामयाबी का 'टारगेट 10' फार्मूला: सेल्स और प्रॉफिट बढ़ाने का सीक्रेट

सोलर मॉड्यूल ग्रेडिंग (A, B, C, D)और इनकी पहचान

सोलर का "Fill Factor" – वह 'फिल्म एक्टर' जिसे सब भूल जाते हैं!