संदेश

#solarperformance लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

​"सोलर पैनल का जादुई सफर: 12% से 23% एफिशिएंसी तक कैसे बदली बिजली की दुनिया?"

चित्र
आज से कुछ साल पहले जब हम सोलर पैनल देखते थे, तो वे सिर्फ एक नीले रंग के कांच के टुकड़े लगते थे जो बहुत कम बिजली बनाते थे। तब 12-13% एफिशिएंसी एक मानक (Standard) थी। लेकिन आज, TOPCon और HJT जैसी तकनीकों ने इसे 23% के पार पहुँचा दिया है। इसका मतलब है कि आज का एक पैनल, पुराने दो पैनल्स के बराबर बिजली पैदा कर रहा है। आइए जानते हैं इस अद्भुत बदलाव के पीछे की कहानी... सोलर इंडस्ट्री में पिछले एक-डेढ़ दशक में जो बदलाव आया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो एक समय था जब 75Wp का सोलर मॉड्यूल आकार में इतना बड़ा होता था कि आज उतने ही बड़े साइज में 250W-300Wp के मॉड्यूल आसानी से आ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण था— एफिशिएंसी (Efficiency) यानी बिजली बनाने की क्षमता। ​शुरुआत में सेल्स की एफिशिएंसी बहुत कम थी, इसलिए ज्यादा बिजली बनाने के लिए बहुत बड़े एरिया की जरूरत पड़ती थी। लेकिन आज टेक्नोलॉजी ने पूरी तस्वीर बदल दी है। आइए समझते हैं इस 'सोलर क्रांति' के मुख्य पड़ावों को: ​1. पॉली (Poly) से मोनो (Mono) और PERC तक का सफर ​शुरुआत में पॉलीक्रिस्टलाइन (...

सोलर प्लांट की उम्र और परफॉरमेंस बढ़ाने के 10 मंत्र"

चित्र
​नमस्ते साथियों! मैं हूँ कृष्णा , और आज 'Solar Charcha' में हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने सोलर सिस्टम को सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट नहीं, बल्कि 25 साल तक चलने वाला 'दुधारू गाय' बना सकते हैं। सही रखरखाव से न केवल बिजली का उत्पादन बढ़ता है, बल्कि सिस्टम की लाइफ भी कई साल बढ़ जाती है। ​1. पैनल की सफाई का सही समय (Cleaning Schedule) ​पैनल को हमेशा सुबह जल्दी (7 AM से पहले) या शाम को सूरज ढलने के बाद ही साफ करें। दोपहर की तेज धूप में पैनल गर्म होते हैं, और उन पर ठंडा पानी डालने से Thermal Shock के कारण ग्लास में माइक्रो-क्रैक्स आ सकते हैं। ​2. पानी की क्वालिटी पर ध्यान दें ​सफाई के लिए खारे पानी (Hard Water) का इस्तेमाल न करें। खारे पानी से पैनल पर सफेद दाग (Scaling) जम जाते हैं जो धूप को रोकते हैं। हमेशा साफ और मीठे पानी का उपयोग करें। ​3. सॉफ्ट ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े का प्रयोग ​पैनल पर जमी धूल हटाने के लिए कभी भी लोहे के स्क्रैपर या सख्त झाड़ू का इस्तेमाल न करें। इससे ग्लास पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। हमेशा सॉफ्ट नायलॉन ब्रश या वाइपर का इस्तेमाल करें। ​4. छाया (...