☀️ सोलर हाइब्रिड vs बाईडायरेक्शनल: मार्केट के 'नाम' वाले धोखे से बचें!
नमस्ते साथियों! मैं हूँ कृष्णा , NSDC सर्टिफाइड सोलर ट्रेनर और सूर्यमित्र। आज की 'सोलर चर्चा' एक ऐसे विषय पर है जहाँ मार्केट में सबसे ज्यादा झूठ फैलाया जा रहा है— सोलर हाइब्रिड और बाई डायरेक्शनल सिस्टम। अक्सर ग्राहकों को " हाइब्रिड" या "एडवांस्ड हाइब्रिड" बोलकर जो सिस्टम बेचा जा रहा है, वह असल में क्या है? आइए इसकी तकनीकी सच्चाई समझते हैं। 🛑 बड़ा खुलासा: "हाइब्रिड" का मतलब सिर्फ दो इनपुट नहीं! आजकल मार्केट में किसी भी Off-Grid Inverter को 'हाइब्रिड' बोलकर बेचा जा रहा है। उनका तर्क क्या होता है? "सर, इसमें दो (Dual) इनपुट हैं—एक सोलर से बैटरी चार्ज हो रही है और दूसरी ग्रिड (बिजली दफ्तर) से। इसलिए यह हाइब्रिड है!" सच्चाई क्या है? तकनीकी रूप से इसे सिर्फ 'Dual Charging System' कहना चाहिए। यह केवल बिजली लेना (Input) जानता है। अगर आपकी बैटरी फुल हो गई और धूप कड़क है, तो वह सोलर बिजली बर्बाद हो जाएगी क्योंकि यह सिस्टम उसे सरकारी लाइन (Grid) में वापस नहीं भेज सकता। ⚡ असली बाई डायरेक्शनल (Bi-direct...