संदेश

#solarsales लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोलर एक्सपर्ट बनने का असली मंत्र: सही नाम और सही जगह का ज्ञान!

चित्र
नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका "Solar Charcha with Krishna" में। ​आज मैं आपके साथ एक ऐसी घटना साझा करना चाहता हूँ जिसने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि किसी भी काम में 'एक्सपर्ट' बनने के लिए सबसे पहली सीढ़ी क्या है। ​एक छोटा सा काम और मेरी बड़ी तलाश! ​हाल ही में मुझे एक साइट पर दीवार में एक छोटा सा छेद करना था। मैंने वहां मौजूद लोगों से खूब पूछा—"भाई, वो दे दो जिससे छेद होता है, वो कहां मिलेगा?" मैंने पूरा इलाका छान मारा, लेकिन कोई समझ ही नहीं पाया कि मुझे चाहिए क्या। ​फिर बड़ी मुश्किल से किसी ने टोकते हुए कहा— "कृष्णा भाई, उसे ड्रिल मशीन या हैमर मशीन कहते हैं!" ​अब नाम तो पता चल गया, तो मैं उसे ढूंढने निकल पड़ा। मैंने अपने आस-पास की किराना दुकान, सब्जी की दुकान, मेडिकल स्टोर और यहाँ तक कि होटल में भी पूछ लिया कि—"भैया, ड्रिल मशीन है क्या?" सबका जवाब एक ही था—"यहाँ नहीं मिलेगी।" ​तब समझ आया कि ड्रिल मशीन एक 'टूल' है और यह सिर्फ टूल्स की दुकान (Hardware/Tools Shop) पर ही मिलेगी। ​इस कहानी से हमें क्य...