सोलर प्लांट की उम्र और परफॉरमेंस बढ़ाने के 10 मंत्र"
नमस्ते साथियों! मैं हूँ कृष्णा , और आज 'Solar Charcha' में हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने सोलर सिस्टम को सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट नहीं, बल्कि 25 साल तक चलने वाला 'दुधारू गाय' बना सकते हैं। सही रखरखाव से न केवल बिजली का उत्पादन बढ़ता है, बल्कि सिस्टम की लाइफ भी कई साल बढ़ जाती है। 1. पैनल की सफाई का सही समय (Cleaning Schedule) पैनल को हमेशा सुबह जल्दी (7 AM से पहले) या शाम को सूरज ढलने के बाद ही साफ करें। दोपहर की तेज धूप में पैनल गर्म होते हैं, और उन पर ठंडा पानी डालने से Thermal Shock के कारण ग्लास में माइक्रो-क्रैक्स आ सकते हैं। 2. पानी की क्वालिटी पर ध्यान दें सफाई के लिए खारे पानी (Hard Water) का इस्तेमाल न करें। खारे पानी से पैनल पर सफेद दाग (Scaling) जम जाते हैं जो धूप को रोकते हैं। हमेशा साफ और मीठे पानी का उपयोग करें। 3. सॉफ्ट ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े का प्रयोग पैनल पर जमी धूल हटाने के लिए कभी भी लोहे के स्क्रैपर या सख्त झाड़ू का इस्तेमाल न करें। इससे ग्लास पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। हमेशा सॉफ्ट नायलॉन ब्रश या वाइपर का इस्तेमाल करें। 4. छाया (...