संदेश

consultant लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोलर के सलाहकार - फायदेमंद या बंटाधार

चित्र
भारत में अगर आप किसी चौराहे पर खड़े होकर सिर्फ अपना सिर खुजला दें, तो चार लोग आकर बता देंगे कि कौन सा तेल लगाना चाहिए। हमारे यहाँ ऑक्सीजन थोड़ी कम पड़ सकती है, लेकिन 'सलाह' की कोई कमी नहीं है। और आजकल इस मुफ्त सलाह के बाजार में सबसे नया हॉट टॉपिक है— सोलर पैनल! ​ "धूप की समझ नहीं, पर बातों के हैं भंडार, मुफ्त के ये सलाहकार, करते सोलर का बंटाधार!" ​1. 'रिश्तेदार' वाले एक्सपर्ट ​जैसे ही आप घर की छत पर लोहे का ढांचा खड़ा करवाते हैं, आपके दूर के फूफा जी का फोन आ जाएगा। उन्होंने खुद कभी कैलकुलेटर पर बिजली का बिल नहीं जोड़ा, लेकिन वो आपको समझाएंगे: "बेटा, वो नीले वाले प्लेट मत लेना, काले वाले में धूप ज्यादा खिंचती है!" मानो सोलर पैनल नहीं, वो धूप का कोई चुंबक खरीद रहे हों। ​2. 'गली के नुक्कड़' वाले इंजीनियर ​घर के बाहर खड़े शर्मा जी, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ रिमोट की बैटरी बदली है, वो आपको सीरियस होकर सलाह देंगे— "देख भाई, ये सब चोचले हैं। बारिश में जब बादल आएंगे, तो क्या मोबाइल मोमबत्ती से चार्ज करोगे?" ...