संदेश

​ RenewableEnergy लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोलर ट्रेनिंग: हुनर सीखें, 'मार्केटिंग मटेरियल' या 'बकरी का चारा' न बनें!

चित्र
आज सोलर का बाजार जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से 'ट्रेनिंग की दुकानें' भी खुल गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सर्टिफिकेट और एक असली हुनरमंद प्रोफेशनल के बीच क्या फर्क है? यह ब्लॉग उन लोगों के लिए है जो सोलर में अपना भविष्य देख रहे हैं और धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं। ​1. शिक्षण बनाम प्रशिक्षण (Education vs Training) का फर्क समझें ​ज्यादातर लोग पढ़ने और सीखने के बीच के अंतर को नहीं जानते। ​ शिक्षण (Education): इसमें आप सिर्फ क्लासरूम में बैठकर थ्योरी पढ़ते हैं, जैसे—सोलर सेल क्या है? यह जानकारी का आधार है। ​ प्रशिक्षण (Training): इसका मतलब है अपने हाथों से काम करना। अगर आपने खुद ड्रिल मशीन नहीं चलाई, खुद पैनल माउंट नहीं किया, या खुद इन्वर्टर की सेटिंग नहीं की, तो आपने ट्रेनिंग नहीं ली है। ​2. 'पीपीटी (PPT) ट्रेनिंग' और 'गूगल गुरुओं' से सावधान ​आजकल बहुत से लोग इंटरनेट से जानकारी निकालकर, शानदार स्लाइड (PPT) बना लेते हैं और खुद को बड़ा ट्रेनर बताने लगते हैं। वे आपसे मोटी फीस तो ले लेते हैं, लेकिन उनके पास खुद की कोई लैब न...

PM सूर्य घर योजना: 2026 की बात, मध्यप्रदेश के ताजा हालात

चित्र
भारत ने साल 2026  सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख दी है। "PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" ने न केवल बिजली के बिलों को कम किया है, बल्कि हर घर को एक छोटा पावर स्टेशन बना दिया है। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो समझ आता है कि सौर ऊर्जा अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बन चुकी है। आज के दौर में बिजली की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण की चिंताएं हमें एक ऐसे विकल्प की ओर ले जा रही हैं जो टिकाऊ भी हो और किफायती भी। "PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" इसी दिशा में भारत सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है। साल 2026 की शुरुआत तक, यह योजना केवल सरकारी कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि करोड़ों भारतीयों की छतों पर 'सुनहरी बिजली' पैदा कर रही है।   क्या है वर्तमान स्थिति? ​अगर हम पूरे भारत के परिदृश्य को देखें, तो आंकड़े गवाह हैं कि सौर ऊर्जा अब भारत के हर कोने में अपनी जगह बना चुकी है। pmsuryaghar.gov.in पोर्टल के लाइव आंकड़ों के अनुसार: ​ देशभर में आवेदन (Applications): भारत के 67.12 लाख (67,12,678) से अधिक नागरिकों ने अपनी रुचि दिखाई है और ...

सोलर के सलाहकार - फायदेमंद या बंटाधार

चित्र
भारत में अगर आप किसी चौराहे पर खड़े होकर सिर्फ अपना सिर खुजला दें, तो चार लोग आकर बता देंगे कि कौन सा तेल लगाना चाहिए। हमारे यहाँ ऑक्सीजन थोड़ी कम पड़ सकती है, लेकिन 'सलाह' की कोई कमी नहीं है। और आजकल इस मुफ्त सलाह के बाजार में सबसे नया हॉट टॉपिक है— सोलर पैनल! ​ "धूप की समझ नहीं, पर बातों के हैं भंडार, मुफ्त के ये सलाहकार, करते सोलर का बंटाधार!" ​1. 'रिश्तेदार' वाले एक्सपर्ट ​जैसे ही आप घर की छत पर लोहे का ढांचा खड़ा करवाते हैं, आपके दूर के फूफा जी का फोन आ जाएगा। उन्होंने खुद कभी कैलकुलेटर पर बिजली का बिल नहीं जोड़ा, लेकिन वो आपको समझाएंगे: "बेटा, वो नीले वाले प्लेट मत लेना, काले वाले में धूप ज्यादा खिंचती है!" मानो सोलर पैनल नहीं, वो धूप का कोई चुंबक खरीद रहे हों। ​2. 'गली के नुक्कड़' वाले इंजीनियर ​घर के बाहर खड़े शर्मा जी, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ रिमोट की बैटरी बदली है, वो आपको सीरियस होकर सलाह देंगे— "देख भाई, ये सब चोचले हैं। बारिश में जब बादल आएंगे, तो क्या मोबाइल मोमबत्ती से चार्ज करोगे?" ...

सोलर रूफटॉप प्लांट में सस्ता सिस्टम क्यों बाद में महंगा पड़ जाता है?

चित्र
आजकल बिजली के बढ़ते बिलों से बचने के लिए बहुत से लोग सोलर रूफटॉप प्लांट लगवा रहे हैं। लेकिन सिस्टम लगवाते समय अधिकांश लोग सबसे पहले यही पूछते हैं – “सबसे सस्ता सिस्टम कितना लगेगा?” सस्ता सिस्टम उस समय तो अच्छा लगता है, लेकिन कई मामलों में वही सिस्टम आगे चलकर ज्यादा खर्च और परेशानी का कारण बन जाता है। आइए समझते हैं कि सस्ता सोलर सिस्टम आखिर कैसे महंगा पड़ सकता है। 1. कम गुणवत्ता वाले सोलर मॉड्यूल सस्ते सिस्टम में अक्सर लो ग्रेड या रिजेक्टेड सोलर मॉड्यूल लगाए जाते हैं। ऐसे मॉड्यूल में: पावर आउटपुट कम मिलता है जल्दी डिग्रेडेशन होता है कुछ सालों में प्रोडक्शन बहुत कम हो जाता है नतीजा – आपने जितनी बचत की उम्मीद की थी, उतनी बिजली बनती ही नहीं। 2. खराब क्वालिटी का इन्वर्टर इन्वर्टर सोलर सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सस्ते सिस्टम में कई बार: लो क्वालिटी या बिना ब्रांड के इन्वर्टर कम एफिशिएंसी जल्दी खराब होने की संभावना अगर इन्वर्टर खराब हो जाए तो पूरा प्लांट बंद हो जाता है। 3. घटिया स्ट्रक्चर और वायरिंग सस्ता सिस्टम लगाने के लिए कई बार इंस्टॉलर: पतला या कमजोर स्ट्रक्चर ...