सोलर बिज़नेस की असली ताकत: एम्प्लॉई फीडबैक (Employee Feedback) क्यों है ज़रूरी?
एक सफल सोलर बिजनेसमैन वही होता है जो सिर्फ अपने केबिन में बैठकर फैसले नहीं लेता, बल्कि अपने उन कर्मचारियों की बात सुनता है जो हर रोज़ कड़ी धूप में मार्केट में उतरते हैं। सोलर बिज़नेस में एम्प्लॉई फीडबैक सिर्फ एक औपचारिकता (Formality) नहीं, बल्कि बिज़नेस को डूबने से बचाने का एक मज़बूत हथियार है। आइए जानते हैं कि क्यों एक ओनर को अपने एम्प्लॉई की बात सुननी चाहिए: 1. मार्केट की वर्तमान रणनीति और स्थिति की सही रिपोर्ट बिजनेस ओनर ज्यादातर ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहता है, लेकिन फील्ड पर असल में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी सिर्फ आपके एम्प्लॉई के पास होती है। ग्राहक की सोच: ग्राहक आज क्या मांग रहा है? क्या वह सब्सिडी में ज़्यादा रुचि ले रहा है या क्वालिटी में? प्रतियोगी (Competitor) की चाल: दूसरी कंपनियां क्या नए रेट दे रही हैं या कौन सी नई सर्विस ऑफर कर रही हैं, इसका पता आपके एम्प्लॉई को फील्ड पर तुरंत चल जाता है। सही नीति बनाना: जब आपका एम्प्लॉई आपको मार्केट का रियल-टाइम स्टेटस देता है, तभी आप अपने बिज़नेस की सही नीति (Policy) बना पाते हैं। बिना ग्राउंड रिपोर्ट के बनाई ग...