संदेश

#solareducation लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

​खुशखबरी: PM Surya Ghar Yojana में अब 10% एक्स्ट्रा सोलर पैनल (DC) लगाने की मिली छूट!

चित्र
​नमस्कार दोस्तों, Solar Charcha with Krishna में आपका स्वागत है। ​सोलर इंडस्ट्री में काम कर रहे वेंडर्स और उपभोक्ताओं के लिए भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने एक बहुत बड़ी राहत दी है। 25 मार्च 2026 को जारी एक नई एडवाइजरी के अनुसार, अब नेट-मीटरिंग (Net Metering) की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया गया है। ​क्या थी समस्या? ​अक्सर देखा गया है कि DISCOMs (बिजली विभाग) नेट-मीटरिंग के उन आवेदनों को खारिज कर देते थे जहाँ सोलर मॉड्यूल की कुल क्षमता (DC) और इन्वर्टर की क्षमता (AC) में थोड़ा भी अंतर होता था। उदाहरण के लिए, यदि किसी ने 3 kW के इन्वर्टर के साथ 3.24 kW के पैनल लगाए हैं, तो मामूली अंतर के कारण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने में देरी होती थी। ​MNRE का नया समाधान (10% Tolerance Rule) ​मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि अलग-अलग रेटिंग वाले सोलर मॉड्यूल्स के कारण DC क्षमता को स्वीकृत लोड (Sanctioned Load) के बिल्कुल बराबर रखना मुश्किल होता है। इसलिए अब निम्नलिखित नियम लागू होंगे: ​ 10% की छूट: अब रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्वीकृत क्षमता (DC) में 10% तक की...

PM सूर्य घर योजना: 2026 की बात, मध्यप्रदेश के ताजा हालात

चित्र
भारत ने साल 2026  सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख दी है। "PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" ने न केवल बिजली के बिलों को कम किया है, बल्कि हर घर को एक छोटा पावर स्टेशन बना दिया है। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो समझ आता है कि सौर ऊर्जा अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बन चुकी है। आज के दौर में बिजली की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण की चिंताएं हमें एक ऐसे विकल्प की ओर ले जा रही हैं जो टिकाऊ भी हो और किफायती भी। "PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" इसी दिशा में भारत सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है। साल 2026 की शुरुआत तक, यह योजना केवल सरकारी कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि करोड़ों भारतीयों की छतों पर 'सुनहरी बिजली' पैदा कर रही है।   क्या है वर्तमान स्थिति? ​अगर हम पूरे भारत के परिदृश्य को देखें, तो आंकड़े गवाह हैं कि सौर ऊर्जा अब भारत के हर कोने में अपनी जगह बना चुकी है। pmsuryaghar.gov.in पोर्टल के लाइव आंकड़ों के अनुसार: ​ देशभर में आवेदन (Applications): भारत के 67.12 लाख (67,12,678) से अधिक नागरिकों ने अपनी रुचि दिखाई है और ...

​"सोलर पैनल का जादुई सफर: 12% से 23% एफिशिएंसी तक कैसे बदली बिजली की दुनिया?"

चित्र
आज से कुछ साल पहले जब हम सोलर पैनल देखते थे, तो वे सिर्फ एक नीले रंग के कांच के टुकड़े लगते थे जो बहुत कम बिजली बनाते थे। तब 12-13% एफिशिएंसी एक मानक (Standard) थी। लेकिन आज, TOPCon और HJT जैसी तकनीकों ने इसे 23% के पार पहुँचा दिया है। इसका मतलब है कि आज का एक पैनल, पुराने दो पैनल्स के बराबर बिजली पैदा कर रहा है। आइए जानते हैं इस अद्भुत बदलाव के पीछे की कहानी... सोलर इंडस्ट्री में पिछले एक-डेढ़ दशक में जो बदलाव आया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो एक समय था जब 75Wp का सोलर मॉड्यूल आकार में इतना बड़ा होता था कि आज उतने ही बड़े साइज में 250W-300Wp के मॉड्यूल आसानी से आ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण था— एफिशिएंसी (Efficiency) यानी बिजली बनाने की क्षमता। ​शुरुआत में सेल्स की एफिशिएंसी बहुत कम थी, इसलिए ज्यादा बिजली बनाने के लिए बहुत बड़े एरिया की जरूरत पड़ती थी। लेकिन आज टेक्नोलॉजी ने पूरी तस्वीर बदल दी है। आइए समझते हैं इस 'सोलर क्रांति' के मुख्य पड़ावों को: ​1. पॉली (Poly) से मोनो (Mono) और PERC तक का सफर ​शुरुआत में पॉलीक्रिस्टलाइन (...

Sales vs Marketing: क्या आप भी इन्हें एक ही समझने की गलती कर रहे हैं?

चित्र
​अगर आप एक नए वेंडर या बिजनेसमैन हैं, तो क्या आपको लगता है कि सामान बेचना ही मार्केटिंग है? अगर हाँ, तो यह लेख आपके लिए है।  अक्सर लोग Sales (बिक्री) और Marketing (विपणन) को एक ही मान लेते हैं, लेकिन हकीकत में ये एक ही सिक्के के दो अलग-अलग पहलू हैं। ​इनके अंतर को समझे बिना आप न तो सही प्लानिंग कर सकते हैं और न ही अपने खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं। ​ 1. मार्केटिंग (Marketing) क्या है? ​मार्केटिंग एक लंबी प्रक्रिया है जो प्रोडक्ट बनने से पहले ही शुरू हो जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों तक अपनी पहुँच बनाना, उन्हें अपने ब्रांड के बारे में बताना और उनके मन में विश्वास जगाना है। ​ लक्ष्य: लोगों को यह बताना कि आपकी सर्विस या प्रोडक्ट उनकी ज़रूरत क्यों है। ​ काम: विज्ञापन, सोशल मीडिया, कंटेंट राइटिंग, मार्केट रिसर्च और ब्रांडिंग। ​ उदाहरण: सोलर पैनल के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना मार्केटिंग है। ​ 2. सेल्स (Sales) क्या है? ​सेल्स वह प्रक्रिया है जहाँ मार्केटिंग द्वारा लाए गए "इंट्रेस्टेड ग्राहकों" को असल खरीदार में बदला जाता है। यह सीधा लेनदे...

सावधान: सोलर सब्सिडी बिजली विभाग (DISCOM) नहीं, नेशनल पोर्टल से आएगी!

चित्र
सोलर पैनल लगवाने के बाद अक्सर उपभोक्ता सब्सिडी के लिए बिजली विभाग (DISCOM) के चक्कर काटते हैं। लोगों को लगता है कि चूंकि बिजली का बिल डिस्कॉम से आता है, तो सब्सिडी भी वही देंगे। लेकिन असलियत कुछ और है। ​अगर आप सोलर लगवाने जा रहे हैं, तो इन 3 मुख्य बातों को गांठ बांध लें: ​1. सब्सिडी का स्रोत: 'नेशनल पोर्टल' (National Portal) ​अब सब्सिडी की पूरी प्रक्रिया National Portal for Rooftop Solar के जरिए होती है। डिस्कॉम का काम केवल आपके सिस्टम का तकनीकी निरीक्षण (Inspection) और नेट-मीटरिंग (Net-metering) करना है। सब्सिडी का पैसा सीधे भारत सरकार के पोर्टल से आपके खाते में (DBT के जरिए) आता है। इसमें स्टेट डिस्कॉम की वित्तीय भूमिका नहीं होती। ​2. रजिस्टर्ड वेंडर से ही काम क्यों करवाएं? ​सब्सिडी का पूरा खेल 'डाटा मैचिंग' पर टिका है। केवल रजिस्टर वेंडर (Empaneled Vendor) ही नेशनल पोर्टल पर आपके प्रोजेक्ट की सही जानकारी अपलोड कर सकता है। अगर आप किसी नॉन-रजिस्टर वेंडर से काम करवाते हैं, तो आपका आवेदन पोर्टल पर स्वीकार ही नहीं होगा और सब्सिडी रुक जाएगी। ​3. अगर सब्...

​🏗️ सोलर स्ट्रक्चर की जंग: एल्युमीनियम vs साधारण GI vs Hot Dip GI

चित्र
​सोलर सिस्टम में स्ट्रक्चर की मजबूती ही उसकी उम्र तय करती है। आइए समझते हैं इन तीनों में से कौन सा आपके लिए बना है: ​1. एल्युमीनियम स्ट्रक्चर (Aluminum) - "फिट करो और भूल जाओ" ​यह सबसे प्रीमियम विकल्प है। ​ खूबी: इसमें कभी जंग (Rust) नहीं लगता। यह दिखने में बहुत सुंदर और वजन में हल्का होता है। ​ कहाँ इस्तेमाल करें: घर की छतों (Residential) पर या शेड पर जहाँ लुक मायने रखता है और भार भी कम करना हो, और समुद्री इलाकों (Coastal Areas) में जहाँ नमक वाली हवा चलती है। ​ कमी: इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है और बहुत ज्यादा भारी तूफान में यह GI जितना मजबूत नहीं होता साथ ही इसमें स्ट्रक्टर की ज्यादा ऊंचाई नही दी जा सकती हैं। ​2. साधारण GI स्ट्रक्चर (Pre-Galvanized / GI) - "बजट वाला विकल्प" ​यह वह स्ट्रक्चर है जो फैक्ट्री से पहले से ही पतली जिंक की परत के साथ आता है। ​ खूबी: यह सस्ता होता है और आसानी से बाजार में मिल जाता है। ​ कमी: सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जब इसे साइट पर काटा (Cut) जाता है या इसमें छेद (Drill) किया जाता है, तो उस जगह से जिंक की परत...

सोलर का "Fill Factor" – वह 'फिल्म एक्टर' जिसे सब भूल जाते हैं!

चित्र
​1. परिचय: नाम बड़े और दर्शन छोटे? ​सोलर इंडस्ट्री में ज्यादातर वेंडर सिर्फ Wattage और Efficiency की बात करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक 540W का पैनल दूसरे 540W के पैनल से बेहतर क्यों हो सकता है? यहीं एंट्री होती है हमारे 'फिल्म एक्टर' यानी Fill Factor (FF) की। यह वो हीरो है जो परदे के पीछे रहकर पूरे सिस्टम की जान बचाता है, पर अक्सर वेंडर्स इसे अपनी चर्चा से बाहर रखते हैं। ​2. Fill Factor क्या है? (सरल भाषा में) ​अगर हम एक ग्राफ (I-V Curve) पर वोल्टेज और करंट को देखें, तो Fill Factor यह बताता है कि आपका सोलर सेल अपने "आइडियल" प्रदर्शन के कितने करीब है।  Fill Factor मानो सोलर का पावर फैक्टर PF⚡ ​इसे समझने का सबसे आसान तरीका है Power Factor (PF) । जैसे किसी बड़ी इंडस्ट्री में बिना Power Factor एनालिसिस के आप फैक्ट्री का एक्चुअल बिजली बिल और लोड नहीं समझ सकते, ठीक वैसे ही बिना Fill Factor के आप किसी सोलर पैनल की 'एक्चुअल पावर' नहीं निकाल सकते। ​ इंडस्ट्री में PF: कम पावर फैक्टर मतलब बिजली की बर्बादी और भारी जुर्माना। ...

सोलर सेल्स में कामयाबी का 'टारगेट 10' फार्मूला: सेल्स और प्रॉफिट बढ़ाने का सीक्रेट

चित्र
 बिज़नेस में सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं है कि ग्राहक नहीं हैं, बल्कि चुनौती यह है कि हम अपना समय और ऊर्जा (Energy) कहाँ लगा रहे हैं। अगर आप सिर्फ छोटे प्रोजेक्ट्स करेंगे तो थक जाएंगे, और अगर सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स के पीछे भागेंगे तो कैश-फ्लो (Cash flow) रुक जाएगा। इसी समस्या का समाधान है "टारगेट 10" (Target 10) मॉडल। आइए इसे विस्तार से समझते हैं। क्या है टारगेट 10 (Target 10)? टारगेट 10 का सीधा मतलब है अपनी सेल्स टीम को रोज़ाना 10 नए प्रोस्पेक्ट्स (Prospects) तक पहुँचने का लक्ष्य देना। लेकिन ये 10 कॉल या मुलाकातें रैंडम नहीं होनी चाहिए। इन्हें एक खास अनुपात (Ratio) में बांटा गया है: 1. 5 डोमेस्टिक लीड्स (Domestic Leads) - 'क्विक कन्वर्जन' रोज़ाना कम से कम 5 घरों या छोटे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। फायदा: डोमेस्टिक लीड्स बहुत जल्दी कन्वर्ट होती हैं।   वजह: यहाँ Decision Maker सिर्फ एक व्यक्ति (घर का मालिक) होता है। आपको किसी बोर्ड मीटिंग या लंबी कागजी कार्रवाई की ज़रूरत नहीं पड़ती। अगर आपकी सर्विस औ...

सोलर पैनल एफिशिएंसी: क्या 20% का मतलब 80% नुकसान है?

चित्र
अक्सर जब मैं  ट्रेनिंग देता हूँ या साइट विजिट पर जाता हूँ, तो लोग एक ही सवाल पूछते हैं— "सर, पैनल की एफिशिएंसी सिर्फ 20-22% ही क्यों है? क्या बाकी धूप बर्बाद हो रही है?" ​आज इस कन्फ्यूजन को हमेशा के लिए दूर करते हैं। ​1. एफिशिएंसी का असली मतलब (The Concept) ​सोलर पैनल की एफिशिएंसी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पैनल खराब है। इसका मतलब सिर्फ 'जगह का मैनेजमेंट' है। असल में सोलर पैनल में एफिशिएंसी शब्द उसकी एक निश्चित एरिया में बदलने वाली सौर ऊर्जा की दक्षता है आपने देखा होगा सोलर पैनल का पावर वॉट प्रति वर्ग मीटर या W/M2 में तुलना करके निकाला जाता है  क्योंकि एक वर्ग मीटर में ये मॉड्यूल कितना पावर उत्पन्न करेगा उससे ही उसकी एफिशिएंसी निकाली जाती है। ​मान लीजिए आपके पास 10 वर्ग फुट की जगह है: ​ कम एफिशिएंसी (15%): आपको 150 वाट बिजली मिलेगी। ​ ज्यादा एफिशिएंसी (22%): आपको उसी 10 वर्ग फुट में 220 वाट बिजली मिलेगी। ​ निष्कर्ष: एफिशिएंसी बढ़ने से पैनल का साइज छोटा हो जाता है, अगर मॉड्यूल समान वॉट के हो तो । 2. आउटपुट की एफिशिएंसी कम होने के बाहरी कारण ...

सोलर बिज़नेस में 'Project Coordinator' लग्जरी नहीं, ज़रूरत है!

चित्र
   भारत में 'पीएम सूर्य घर' योजना के आने के बाद सोलर का काम बिजली की रफ़्तार से बढ़ा है। कई नए वेंडर्स इस क्षेत्र में आए हैं, लेकिन एक बड़ी गलती जो उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है, वह है—  "सब कुछ खुद ही मैनेज करने की कोशिश करना।" अगर आप एक सोलर वेंडर हैं और आपका दिन सिर्फ इन कामों में निकल जाता है कि: किस साइट पर स्ट्रक्चर खड़ा हुआ और कहाँ पैनल बाकी हैं? किस कस्टमर की फाइल DISCOM में अटकी है? कल कहाँ मटेरियल भेजना है और गाड़ी लोड हुई या नहीं? किस कस्टमर को सब्सिडी के लिए क्या जवाब देना है? ...तो यकीन मानिए, आप बिज़नेस बढ़ा नहीं रहे हैं, बल्कि सिर्फ उलझ रहे हैं। क्यों ज़रूरी है एक 'Project Coordinator'? 1. मालिक के लिए 'Single Window' सपोर्ट: एक बिज़नेस ओनर के पास इतना समय नहीं होना चाहिए कि वह 10 अलग-अलग लेबर या वेंडर्स को फोन करे। Project Coordinator आपके लिए वह एक इंसान है जिससे आप बस एक बार बात करते हैं और आपको पूरे दिन का, हर साइट का सटीक अपडेट मिल जाता है। 2. सेल्स और ग्रोथ पर फोकस: जब एक कोऑर्डिनेटर फाइलों का मूवमेंट और साइट का स्टेटस संभाल लेता है, तब म...

आप क्या कमाना चाहते हैं—पैसा या नाम?

चित्र
 नमस्ते दोस्तों, 'सोलर चर्चा विद कृष्णा' में आपका स्वागत है। आज मैं उन सभी नए वेंडर्स और बिजनेस करने वालों से बात करना चाहता हूँ जो सोलर के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। व्यापार (Business) शुरू करने से पहले आपको एक बहुत जरूरी फैसला लेना होता है।  मेरे हिसाब से व्यापार दो चीजों के लिए किया जाता है: 1. सिर्फ 'काम और दाम' (मुनाफे का रास्ता) यहाँ मकसद सिर्फ कमाई होती है। इसमें वेंडर का फोकस इस बात पर रहता है कि बस माल बिक जाए और पैसा आ जाए। सस्ता और घटिया माल: कस्टमर को फँसाने के लिए सबसे सस्ता और खराब क्वालिटी का सिस्टम लगा देना। टेक्निकल जानकारी की कमी: बिना सही कैलकुलेशन के कुछ भी फिट कर देना। जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना: एक बार पैसा जेब में आया, तो उसके बाद वारंटी, सर्विस या सिस्टम की खराबी से दुकानदार को कोई मतलब नहीं रहता। अंजाम: भले ही आपका माल सबसे ज्यादा बिके क्योंकि वह सस्ता है, लेकिन जब सिस्टम सही काम नहीं करेगा, तो मार्केट में आपका नाम बुरी तरह खराब होगा। 2. 'नाम और पहचान' (ब्रांड का रास्ता) यहाँ फोकस कम कमाने पर हो सकता है, लेकिन 'बेहतर' कमाने...