संदेश

#solartraining लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोलर प्लांट लगवाते समय वेंडर (Vendor/Installer) से जरूर पूछें ये 10 सवाल

चित्र
जब आप अपने घर या बिजनेस के लिए सोलर सिस्टम लगवाने का फैसला कर लेते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण काम होता है एक सही और भरोसेमंद सोलर वेंडर चुनना। मार्केट में कई वेंडर्स अलग-अलग रेट्स और वादे करते हैं। ऐसे में सिर्फ कम कीमत देखकर ऑर्डर देना बाद में भारी पड़ सकता है। ​कोटेशन फाइनल करने और एडवांस पेमेंट देने से पहले अपने सोलर वेंडर से ये 10 जरूरी सवाल जरूर पूछें: ​1. मुझे कौन-कौन से कंपोनेंट्स दिए जा रहे हैं और उनकी वारंटी कितनी है? ​सोलर सिस्टम में मुख्य रूप से 5-6 जरूरी कंपोनेंट्स होते हैं। वेंडर से हर कंपोनेंट का ब्रांड और मॉडल स्पष्ट करवाएं: ​ सोलर मॉड्यूल (Solar Modules): क्या ये DCR (TopCon/Mono PERC) पैनल हैं? (परफॉर्मन्स वारंटी 25 साल और प्रोडक्ट वारंटी 10-12 साल है या नहीं?) ​ इन्वर्टर (Inverter): इन्वर्टर का ब्रांड क्या है और इसकी वारंटी कितने साल (5 साल या 10 साल) की है? ​ स्ट्रक्चर (Structure): स्ट्रक्चर का मटेरियल (HDG - Hot Dip Galvanized) और उसकी मोटाई/गेज क्या है ताकि हवा के दबाव को झेल सके? ​ केबल (DC & AC Cables): केबल कॉपर की है या एल्युमिनियम की? ...

सोलर बिजनेस में 'Enquiry' तो आती है, पर 'Order' क्यों नहीं? जानिए कड़वे सच!

चित्र
सोलर सेक्टर आज तेज़ी पर है। हर घर की छत पर पैनल लग रहे हैं, लेकिन कई सोलर वेंडर्स और कंपनियों की एक ही शिकायत है— "ग्राहक बात तो करता है, कोटेशन भी लेता है, पर आखिर में ऑर्डर कन्फर्म नहीं करता।" ​14 साल के जमीनी अनुभव और मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखने के बाद, मैं इसके सबसे बड़े और असली कारण आपके सामने रख रहा हूँ: ​ 1. रेट का मायाजाल: ₹1.80 लाख बनाम ₹2.10 लाख की जंग ​सबसे बड़ा खेल 'रेट' का है। मान लीजिए, एक बड़ी कंपनी ₹2,10,000 का रेट देती है, वहीं एक छोटा नया वेंडर उसी सिस्टम के लिए ₹1,80,000 मांगता है। ​ सच्चाई: ग्राहक को लगता है कि उसे ₹30,000 की सीधी बचत हो रही है। लेकिन वह यह नहीं देख पाता कि बड़ी कंपनी के पास स्टाफ है, ऑफिस है और एक सिस्टम है जो अगले 5-10 साल तक Service देने के लिए बना है। ​ नतीजा: एक छोटा वेंडर शायद ₹5,000 के मुनाफे पर काम कर ले, लेकिन कल को अगर सर्विस की ज़रूरत पड़ी, तो वह फोन उठाएगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं। ​ सीख: अगर आप बड़ी कंपनी हैं, तो ग्राहक को पैनल नहीं, 'भरोसा और 25 साल की शांति' बेचिए। उसे समझाइए कि...

सोलर प्लांट की उम्र और परफॉरमेंस बढ़ाने के 10 मंत्र"

चित्र
​नमस्ते साथियों! मैं हूँ कृष्णा , और आज 'Solar Charcha' में हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने सोलर सिस्टम को सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट नहीं, बल्कि 25 साल तक चलने वाला 'दुधारू गाय' बना सकते हैं। सही रखरखाव से न केवल बिजली का उत्पादन बढ़ता है, बल्कि सिस्टम की लाइफ भी कई साल बढ़ जाती है। ​1. पैनल की सफाई का सही समय (Cleaning Schedule) ​पैनल को हमेशा सुबह जल्दी (7 AM से पहले) या शाम को सूरज ढलने के बाद ही साफ करें। दोपहर की तेज धूप में पैनल गर्म होते हैं, और उन पर ठंडा पानी डालने से Thermal Shock के कारण ग्लास में माइक्रो-क्रैक्स आ सकते हैं। ​2. पानी की क्वालिटी पर ध्यान दें ​सफाई के लिए खारे पानी (Hard Water) का इस्तेमाल न करें। खारे पानी से पैनल पर सफेद दाग (Scaling) जम जाते हैं जो धूप को रोकते हैं। हमेशा साफ और मीठे पानी का उपयोग करें। ​3. सॉफ्ट ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े का प्रयोग ​पैनल पर जमी धूल हटाने के लिए कभी भी लोहे के स्क्रैपर या सख्त झाड़ू का इस्तेमाल न करें। इससे ग्लास पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। हमेशा सॉफ्ट नायलॉन ब्रश या वाइपर का इस्तेमाल करें। ​4. छाया (...

​🏗️ सोलर स्ट्रक्चर की जंग: एल्युमीनियम vs साधारण GI vs Hot Dip GI

चित्र
​सोलर सिस्टम में स्ट्रक्चर की मजबूती ही उसकी उम्र तय करती है। आइए समझते हैं इन तीनों में से कौन सा आपके लिए बना है: ​1. एल्युमीनियम स्ट्रक्चर (Aluminum) - "फिट करो और भूल जाओ" ​यह सबसे प्रीमियम विकल्प है। ​ खूबी: इसमें कभी जंग (Rust) नहीं लगता। यह दिखने में बहुत सुंदर और वजन में हल्का होता है। ​ कहाँ इस्तेमाल करें: घर की छतों (Residential) पर या शेड पर जहाँ लुक मायने रखता है और भार भी कम करना हो, और समुद्री इलाकों (Coastal Areas) में जहाँ नमक वाली हवा चलती है। ​ कमी: इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है और बहुत ज्यादा भारी तूफान में यह GI जितना मजबूत नहीं होता साथ ही इसमें स्ट्रक्टर की ज्यादा ऊंचाई नही दी जा सकती हैं। ​2. साधारण GI स्ट्रक्चर (Pre-Galvanized / GI) - "बजट वाला विकल्प" ​यह वह स्ट्रक्चर है जो फैक्ट्री से पहले से ही पतली जिंक की परत के साथ आता है। ​ खूबी: यह सस्ता होता है और आसानी से बाजार में मिल जाता है। ​ कमी: सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जब इसे साइट पर काटा (Cut) जाता है या इसमें छेद (Drill) किया जाता है, तो उस जगह से जिंक की परत...