संदेश

House planning लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या आप भी बना रहे हैं अपना सपनों का घर? तो सोलर की तैयारी अभी से क्यों है जरूरी?

चित्र
​जब हम अपना घर बनाते हैं, तो हम भविष्य की हर छोटी-बड़ी सुविधा का ध्यान रखते हैं। जैसे घर बनते समय ही हम  वाटर लाइन, हॉट वाटर पाइपिंग और इलेक्ट्रिक वायरिंग  का काम दीवारों के अंदर (Concealed) करवा लेते हैं, ताकि बाद में घर की सुंदरता खराब न हो और न ही कोई तोड़-फोड़ करनी पड़े। ​लेकिन क्या आपने अपने घर में सोलर प्लांट के लिए ऐसी ही प्लानिंग की है? अक्सर लोग घर बनने के बाद सोलर लगवाने का सोचते हैं, जिससे कई तरह की तकनीकी और आर्थिक परेशानियां खड़ी होती हैं। ​बाद में सोलर लगवाने पर होने वाली 3 मुख्य समस्याएँ: ​ छत का नुकसान (Tiles & Waterproofing): अगर आप छत पर टाइल्स लगवा चुके हैं, तो सोलर स्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए उन्हें तोड़ना पड़ सकता है, जिससे वाटरप्रूफिंग खराब होने का डर रहता है। ​ खुली वायरिंग (Open Wiring): सोलर पैनल से नीचे मेन पैनल (LT Panel) तक तार ले जाने के लिए या तो दीवार पर ओपन फिटिंग करनी पड़ती है जो दिखने में भद्दी लगती है, या फिर बनी-बनाई दीवारों में झिरी (Chisel work) मारनी पड़ती है। ​ अर्थिंग के लिए तोड़-फोड़: सोलर के लिए सुरक्षित अर्थि...