संदेश

#TechnicalKnowledge लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

​"सोलर पैनल का जादुई सफर: 12% से 23% एफिशिएंसी तक कैसे बदली बिजली की दुनिया?"

चित्र
आज से कुछ साल पहले जब हम सोलर पैनल देखते थे, तो वे सिर्फ एक नीले रंग के कांच के टुकड़े लगते थे जो बहुत कम बिजली बनाते थे। तब 12-13% एफिशिएंसी एक मानक (Standard) थी। लेकिन आज, TOPCon और HJT जैसी तकनीकों ने इसे 23% के पार पहुँचा दिया है। इसका मतलब है कि आज का एक पैनल, पुराने दो पैनल्स के बराबर बिजली पैदा कर रहा है। आइए जानते हैं इस अद्भुत बदलाव के पीछे की कहानी... सोलर इंडस्ट्री में पिछले एक-डेढ़ दशक में जो बदलाव आया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो एक समय था जब 75Wp का सोलर मॉड्यूल आकार में इतना बड़ा होता था कि आज उतने ही बड़े साइज में 250W-300Wp के मॉड्यूल आसानी से आ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण था— एफिशिएंसी (Efficiency) यानी बिजली बनाने की क्षमता। ​शुरुआत में सेल्स की एफिशिएंसी बहुत कम थी, इसलिए ज्यादा बिजली बनाने के लिए बहुत बड़े एरिया की जरूरत पड़ती थी। लेकिन आज टेक्नोलॉजी ने पूरी तस्वीर बदल दी है। आइए समझते हैं इस 'सोलर क्रांति' के मुख्य पड़ावों को: ​1. पॉली (Poly) से मोनो (Mono) और PERC तक का सफर ​शुरुआत में पॉलीक्रिस्टलाइन (...

​☀️ सोलर हाइब्रिड vs बाईडायरेक्शनल: मार्केट के 'नाम' वाले धोखे से बचें!

चित्र
नमस्ते साथियों! मैं हूँ कृष्णा , NSDC सर्टिफाइड सोलर ट्रेनर और सूर्यमित्र। आज की 'सोलर चर्चा' एक ऐसे विषय पर है जहाँ मार्केट में सबसे ज्यादा झूठ फैलाया जा रहा है— सोलर हाइब्रिड और बाई डायरेक्शनल सिस्टम। ​अक्सर ग्राहकों को " हाइब्रिड" या "एडवांस्ड हाइब्रिड" बोलकर जो सिस्टम बेचा जा रहा है, वह असल में क्या है? आइए इसकी तकनीकी सच्चाई समझते हैं। ​🛑 बड़ा खुलासा: "हाइब्रिड" का मतलब सिर्फ दो इनपुट नहीं! ​आजकल मार्केट में किसी भी Off-Grid Inverter को 'हाइब्रिड' बोलकर बेचा जा रहा है। उनका तर्क क्या होता है? ​ "सर, इसमें दो (Dual) इनपुट हैं—एक सोलर से बैटरी चार्ज हो रही है और दूसरी ग्रिड (बिजली दफ्तर) से। इसलिए यह हाइब्रिड है!" ​ सच्चाई क्या है? तकनीकी रूप से इसे सिर्फ 'Dual Charging System' कहना चाहिए। यह केवल बिजली लेना (Input) जानता है। अगर आपकी बैटरी फुल हो गई और धूप कड़क है, तो वह सोलर बिजली बर्बाद हो जाएगी क्योंकि यह सिस्टम उसे सरकारी लाइन (Grid) में वापस नहीं भेज सकता। ​⚡ असली बाई डायरेक्शनल (Bi-direct...

सोलर पैनल एफिशिएंसी: क्या 20% का मतलब 80% नुकसान है?

चित्र
अक्सर जब मैं  ट्रेनिंग देता हूँ या साइट विजिट पर जाता हूँ, तो लोग एक ही सवाल पूछते हैं— "सर, पैनल की एफिशिएंसी सिर्फ 20-22% ही क्यों है? क्या बाकी धूप बर्बाद हो रही है?" ​आज इस कन्फ्यूजन को हमेशा के लिए दूर करते हैं। ​1. एफिशिएंसी का असली मतलब (The Concept) ​सोलर पैनल की एफिशिएंसी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पैनल खराब है। इसका मतलब सिर्फ 'जगह का मैनेजमेंट' है। असल में सोलर पैनल में एफिशिएंसी शब्द उसकी एक निश्चित एरिया में बदलने वाली सौर ऊर्जा की दक्षता है आपने देखा होगा सोलर पैनल का पावर वॉट प्रति वर्ग मीटर या W/M2 में तुलना करके निकाला जाता है  क्योंकि एक वर्ग मीटर में ये मॉड्यूल कितना पावर उत्पन्न करेगा उससे ही उसकी एफिशिएंसी निकाली जाती है। ​मान लीजिए आपके पास 10 वर्ग फुट की जगह है: ​ कम एफिशिएंसी (15%): आपको 150 वाट बिजली मिलेगी। ​ ज्यादा एफिशिएंसी (22%): आपको उसी 10 वर्ग फुट में 220 वाट बिजली मिलेगी। ​ निष्कर्ष: एफिशिएंसी बढ़ने से पैनल का साइज छोटा हो जाता है, अगर मॉड्यूल समान वॉट के हो तो । 2. आउटपुट की एफिशिएंसी कम होने के बाहरी कारण ...