​☀️ सोलर हाइब्रिड vs बाईडायरेक्शनल: मार्केट के 'नाम' वाले धोखे से बचें!

नमस्ते साथियों! मैं हूँ कृष्णा, NSDC सर्टिफाइड सोलर ट्रेनर और सूर्यमित्र। आज की 'सोलर चर्चा' एक ऐसे विषय पर है जहाँ मार्केट में सबसे ज्यादा झूठ फैलाया जा रहा है— सोलर हाइब्रिड और बाई डायरेक्शनल सिस्टम।

​अक्सर ग्राहकों को " हाइब्रिड" या "एडवांस्ड हाइब्रिड" बोलकर जो सिस्टम बेचा जा रहा है, वह असल में क्या है? आइए इसकी तकनीकी सच्चाई समझते हैं।


​🛑 बड़ा खुलासा: "हाइब्रिड" का मतलब सिर्फ दो इनपुट नहीं!

​आजकल मार्केट में किसी भी Off-Grid Inverter को 'हाइब्रिड' बोलकर बेचा जा रहा है। उनका तर्क क्या होता है?

"सर, इसमें दो (Dual) इनपुट हैं—एक सोलर से बैटरी चार्ज हो रही है और दूसरी ग्रिड (बिजली दफ्तर) से। इसलिए यह हाइब्रिड है!"


सच्चाई क्या है? तकनीकी रूप से इसे सिर्फ 'Dual Charging System' कहना चाहिए। यह केवल बिजली लेना (Input) जानता है। अगर आपकी बैटरी फुल हो गई और धूप कड़क है, तो वह सोलर बिजली बर्बाद हो जाएगी क्योंकि यह सिस्टम उसे सरकारी लाइन (Grid) में वापस नहीं भेज सकता।

​⚡ असली बाई डायरेक्शनल (Bi-directional) सिस्टम क्या है?

​असली 'हाइब्रिड बाई डायरेक्शनल' सिस्टम वह है जो बिजली का लेन-देन करना जानता हो। इसे हम "टू-वे हाईवे" की तरह समझ सकते हैं:

  1. इनपुट (Input): सोलर और ग्रिड से बैटरी चार्ज करना (जैसा नॉर्मल ऑफ-ग्रिड करता है)।
  2. आउटपुट/एक्सपोर्ट (Export): जब घर का लोड कम हो और बैटरी फुल हो, तो बची हुई बिजली को ग्रिड (सरकारी लाइन) में वापस भेजना।
  3. याद रखें: अगर आपके सिस्टम में नेट-मीटरिंग (Net-Metering) नहीं लग सकती, तो वह बाई डायरेक्शनल नहीं है, वह सिर्फ एक महँगा ऑफ-ग्रिड इनवर्टर है।

💡 कृष्णा की सलाह (Special Tip)

​एक सोलर ट्रेनर के नाते मैं हमेशा कहता हूँ—शब्दों के जाल में न फँसें। जब भी कोई वेंडर आपको "हाइब्रिड" बोले, तो उससे ये दो सवाल पूछें:

  1. क्या यह सिस्टम सोलर की फालतू बिजली को ग्रिड में 'फीड' कर सकता है?
  2. क्या इसके साथ 'नेट-मीटर' की परमिशन मिलेगी?

​अगर जवाब 'नहीं' है, तो वह सिस्टम बाई डायरेक्शनल नहीं है। वह सिर्फ एक साधारण ऑफ-ग्रिड सिस्टम है जिसमें दो तरफ से चार्जिंग की सुविधा है।

सही जानकारी ही सही बचत है! सोलर अपनाएं, लेकिन समझदारी के साथ।


Krishna shrivastava

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोलर सेल्स में कामयाबी का 'टारगेट 10' फार्मूला: सेल्स और प्रॉफिट बढ़ाने का सीक्रेट

सोलर मॉड्यूल ग्रेडिंग (A, B, C, D)और इनकी पहचान

सोलर का "Fill Factor" – वह 'फिल्म एक्टर' जिसे सब भूल जाते हैं!