🏗️ सोलर स्ट्रक्चर की जंग: एल्युमीनियम vs साधारण GI vs Hot Dip GI
सोलर सिस्टम में स्ट्रक्चर की मजबूती ही उसकी उम्र तय करती है। आइए समझते हैं इन तीनों में से कौन सा आपके लिए बना है: 1. एल्युमीनियम स्ट्रक्चर (Aluminum) - "फिट करो और भूल जाओ" यह सबसे प्रीमियम विकल्प है। खूबी: इसमें कभी जंग (Rust) नहीं लगता। यह दिखने में बहुत सुंदर और वजन में हल्का होता है। कहाँ इस्तेमाल करें: घर की छतों (Residential) पर या शेड पर जहाँ लुक मायने रखता है और भार भी कम करना हो, और समुद्री इलाकों (Coastal Areas) में जहाँ नमक वाली हवा चलती है। कमी: इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है और बहुत ज्यादा भारी तूफान में यह GI जितना मजबूत नहीं होता साथ ही इसमें स्ट्रक्टर की ज्यादा ऊंचाई नही दी जा सकती हैं। 2. साधारण GI स्ट्रक्चर (Pre-Galvanized / GI) - "बजट वाला विकल्प" यह वह स्ट्रक्चर है जो फैक्ट्री से पहले से ही पतली जिंक की परत के साथ आता है। खूबी: यह सस्ता होता है और आसानी से बाजार में मिल जाता है। कमी: सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जब इसे साइट पर काटा (Cut) जाता है या इसमें छेद (Drill) किया जाता है, तो उस जगह से जिंक की परत...