सोलर व्यापार में झूठ बोलना जरूरी है या मजबूरी है ?
आजकल मार्केट में एक बात बहुत सुनने को मिलती है –
“बिज़नेस में सच बोलोगे तो नहीं चल पाओगे।”
लेकिन क्या सच में ऐसा है?
खासकर सोलर इंडस्ट्री जैसे भरोसे वाले क्षेत्र में?
पिछले 12 सालों से इस इंडस्ट्री में रहने के बाद अपने अनुभव से अगर कहा जाये तो -
🌞 सोलर बिज़नेस और भरोसा
सोलर प्रोजेक्ट कोई 500–1000 रुपये का सामान नहीं है।
ग्राहक 50,000 से लेकर लाखों का निवेश करता है।
अगर आप:
गलत प्रोडक्शन बता दें
गलत सब्सिडी का वादा कर दें
लोकल इन्वर्टर को ब्रांडेड बताकर बेच दें
5 साल की वारंटी बोलकर 2 साल की दे दें
तो हो सकता है शुरुआत में फायदा हो जाए…
लेकिन लंबे समय में आपका नाम खत्म हो जाएगा।
⚡ झूठ से क्या मिलता है?
✔️ शुरुआती मुनाफा
✔️ एक-दो जल्दी प्रोजेक्ट
❌ लेकिन खराब reputation
❌ ग्राहक की शिकायत
❌ सोशल मीडिया पर बदनामी
❌ भविष्य के प्रोजेक्ट बंद
आज का ग्राहक Google, YouTube और सोशल मीडिया से सब जांच लेता है।
🏆 सच से क्या मिलता है?
✔️ भरोसा
✔️ रेफरल से काम
✔️ लंबी अवधि का बिज़नेस
✔️ ब्रांड वैल्यू
सोलर इंडस्ट्री में असली कमाई Repeat Client और Referral से होती है।
🎯 मेरी राय (Solar Charcha से)
बिज़नेस में झूठ बोलकर पैसा कमाया जा सकता है,
लेकिन ब्रांड नहीं बनाया जा सकता।
आज जो लोग ईमानदारी से काम कर रहे हैं:
सही डिजाइन दे रहे हैं
असली प्रोडक्शन बता रहे हैं
साफ शर्तों में काम कर रहे हैं
वही लोग 5–10 साल बाद इंडस्ट्री के लीडर बनेंगे।
🔔 अंतिम बात
अगर आपको 1 साल का बिज़नेस करना है → झूठ बोल सकते हैं।
अगर आपको 20 साल का नाम कमाना है → सच ही बोलना पड़ेगा।
✍️ – Solar Charcha with Krishna
“सीखिए, समझिए और सोलर में सही रास्ता चुनिए।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें