सोलर प्लांट की 'डालियां': केबल्स का सही चुनाव क्यों है अनिवार्य?
नमस्ते साथियों! पिछले लेख में हमने चर्चा की थी कि जिस तरह एक विशाल और मजबूत पेड़ के लिए उसकी जड़ें सबसे महत्वपूर्ण आधार होती हैं, ठीक उसी तरह एक सोलर प्लांट के लिए उसका स्ट्रक्चर (Structure) उसकी नींव है। अगर नींव मजबूत है, तभी सिस्टम सालों-साल टिका रहेगा। लेकिन क्या सिर्फ जड़ें ही काफी हैं? जड़ों के बाद नंबर आता है उन डालियों (Branches) का, जो पूरे पेड़ के अस्तित्व को जोड़कर रखती हैं। आज हम बात करेंगे सोलर सिस्टम के उसी महत्वपूर्ण हिस्से की— यानी हमारे वायर और केबल्स । केबल्स: एक वृक्ष की 'डालियों' जैसी भूमिका एक बड़े वृक्ष के लिए उसकी डालियां उतनी ही जरूरी हैं जितने उसके फल और पत्तियां। केबल्स भी सोलर सिस्टम में यही भूमिका निभाते हैं: पत्तियों का सहारा: जैसे डालियां पत्तियों को थामे रखती हैं, वैसे ही केबल्स पैनल्स से पैदा होने वाली DC Power को संभालकर इनवर्टर तक पहुँचाती हैं। ऊर्जा का मार्ग: डालियां ही फल-फूल तक पोषण पहुँचाती हैं। ठीक वैसे ही, चाहे AC पावर हो या DC, ये केबल्स ही वह रास्ता हैं जिससे आपके घर के उपकरण रोशन होते हैं। सुरक्षा कवच: ...