सोलर सेक्टर इंटरव्यू: सिर्फ ज्ञान नहीं, आपका 'नजरिया' भी है जरूरी
अक्सर जब हम सोलर पीवी (Solar PV) सेक्टर में इंटरव्यू देने जाते हैं, तो हमारे मन में एक ही डर होता है— "पता नहीं कितना गहरा और टेक्निकल सवाल पूछ लिया जाएगा?" लेकिन हम एक बात भूल जाते हैं: इंटरव्यू लेने वाला शख्स आपसे वहां तुरंत प्लांट इंस्टॉल करने या कोई फॉल्ट ठीक करने के लिए नहीं कहेगा। वह वहां यह देखने बैठा है कि आपकी Presence of Mind कैसी है, आपका Confidence कितना है, और आप कितनी Responsibility (जिम्मेदारी) के साथ काम संभाल सकते हैं। टेक्निकल नॉलेज तो जरूरी है ही, लेकिन उसके साथ आपकी काम करने की एबिलिटी (Ability) उससे भी ज्यादा मायने रखती है। तो चलिए, आज बात करते हैं उन सवालों की जो आपकी समझ और प्रेजेंस ऑफ माइंड को चेक करते हैं। 1. मॉड्यूल एफिशिएंसी (Module Efficiency) का असली मतलब सवाल: अगर मैं कहूँ कि इस पैनल की एफिशिएंसी 20% है, तो इससे आप क्या समझते हैं? जवाब: इसका सीधा मतलब है कि पैनल पर पड़ने वाली कुल सूरज की रोशनी (Solar Energy) का केवल 20% हिस्सा ही बिजली में बदला जा रहा है। बाकी हिस्सा गर्मी या रिफ्लेक्शन के रूप में निकल जाता है। एक अच्छा...