सोलर रूफटॉप प्लांट में सस्ता सिस्टम क्यों बाद में महंगा पड़ जाता है?
आजकल बिजली के बढ़ते बिलों से बचने के लिए बहुत से लोग सोलर रूफटॉप प्लांट लगवा रहे हैं। लेकिन सिस्टम लगवाते समय अधिकांश लोग सबसे पहले यही पूछते हैं – “सबसे सस्ता सिस्टम कितना लगेगा?”
सस्ता सिस्टम उस समय तो अच्छा लगता है, लेकिन कई मामलों में वही सिस्टम आगे चलकर ज्यादा खर्च और परेशानी का कारण बन जाता है।
आइए समझते हैं कि सस्ता सोलर सिस्टम आखिर कैसे महंगा पड़ सकता है।
1. कम गुणवत्ता वाले सोलर मॉड्यूल
सस्ते सिस्टम में अक्सर लो ग्रेड या रिजेक्टेड सोलर मॉड्यूल लगाए जाते हैं।
ऐसे मॉड्यूल में:
- पावर आउटपुट कम मिलता है
- जल्दी डिग्रेडेशन होता है
- कुछ सालों में प्रोडक्शन बहुत कम हो जाता है
नतीजा – आपने जितनी बचत की उम्मीद की थी, उतनी बिजली बनती ही नहीं।
2. खराब क्वालिटी का इन्वर्टर
इन्वर्टर सोलर सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
सस्ते सिस्टम में कई बार:
- लो क्वालिटी या बिना ब्रांड के इन्वर्टर
- कम एफिशिएंसी
- जल्दी खराब होने की संभावना
अगर इन्वर्टर खराब हो जाए तो पूरा प्लांट बंद हो जाता है।
3. घटिया स्ट्रक्चर और वायरिंग
सस्ता सिस्टम लगाने के लिए कई बार इंस्टॉलर:
- पतला या कमजोर स्ट्रक्चर लगाते हैं
- खराब क्वालिटी की वायरिंग करते हैं
- सही अर्थिंग और प्रोटेक्शन नहीं देते
इससे सेफ्टी रिस्क और सिस्टम फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।
4. कम प्रोडक्शन = ज्यादा नुकसान
मान लीजिए 3kW का प्लांट लगना था जो 12–15 यूनिट रोज बनाना चाहिए, लेकिन सस्ते सिस्टम के कारण केवल 7–8 यूनिट ही बन रही हैं।
इसका मतलब है कि हर दिन आपकी बचत आधी रह गई।
5. सर्विस और वारंटी की समस्या
सस्ते सिस्टम लगाने वाले कई इंस्टॉलर:
- सही सर्विस नहीं देते
- कुछ समय बाद संपर्क में नहीं रहते
- वारंटी क्लेम में समस्या आती है
ऐसे में ग्राहक को खुद खर्च करना पड़ता है।
सही सोलर सिस्टम कैसे चुनें?
सोलर प्लांट लगाते समय केवल कीमत न देखें, बल्कि इन बातों का ध्यान रखें:
- अच्छी ब्रांड के सोलर मॉड्यूल
- भरोसेमंद इन्वर्टर
- मजबूत GI या Aluminium Structure
- सही इंस्टॉलेशन और सेफ्टी
- भरोसेमंद सर्विस और सपोर्ट
निष्कर्ष
सोलर प्लांट 25 साल तक चलने वाला निवेश है।
इसलिए केवल सस्ता देखकर सिस्टम लगवाना समझदारी नहीं है।
याद रखें:
“सस्ता सिस्टम उस समय सस्ता लगता है, लेकिन खराब प्रोडक्शन और बार-बार की समस्या के कारण वही सिस्टम आगे चलकर सबसे महंगा पड़ जाता है।”
सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान
SEAC Center
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें