सोलर ऑफ ग्रिड सिस्टम डिजाइनिंग की सबसे बड़ी भूल: 5 किलोवॉट लोड के लिए 5 किलोवॉट का सिस्टम

जब भी कोई नया सोलर सिस्टम लगवाने की सोचता है या कोई नया इंस्टॉलर उसे डिजाइन करता है, तो सबसे पहला ध्यान लोड कैलकुलेशन (Load Calculation) पर जाता है। मान लीजिए, कैलकुलेशन के बाद कस्टमर का लोड आया 5 किलोवाट (kW)

​अब, ज्यादातर लोग यहीं पर सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं! वे बिना सोचे-समझे 5kW लोड के लिए 5kW का ही ऑफ-ग्रिड (Off-Grid) या हाइब्रिड सोलर सिस्टम डिजाइन कर देते हैं।



​परिणाम? कुछ ही दिनों में कस्टमर की शिकायत आने लगती है कि "रात में बैकअप नहीं मिल रहा है" या "बैटरी पूरी चार्ज ही नहीं हो रही है"। आइए समझते हैं कि इस डिजाइनिंग के पीछे का असली गणित क्या है और लोग कहाँ चूक जाते हैं।

​1. थ्योरी बनाम हकीकत: जनरेशन लॉस (Generation Loss)

​कागज पर 5kW का सोलर सिस्टम बहुत अच्छा दिखता है, लेकिन प्रैक्टिकल दुनिया में 5kW का सोलर प्लांट कभी भी पूरे 5kW जेनरेट नहीं करता। इसके कई कारण हैं:

  • लॉस (Losses): इन्वर्टर लॉस, डीसी-एसी वायर लॉस, और डस्ट (धूल-मिट्टी) के कारण होने वाले लॉस।

  • मौसम का प्रभाव: हर समय सूरज की रोशनी (Irradiance) एक जैसी नहीं होती। सुबह और शाम को जनरेशन कम होता है, सिर्फ दोपहर के 3-4 घंटे ही पीक जनरेशन मिलता है।

​प्रैक्टिकली, एक 5kW का सिस्टम धूप के दिनों में औसतन 4kW से 4.5kW के आसपास ही आउटपुट डिलीवर कर पाता है।

​2. दिन का लोड बनाम बैटरी चार्जिंग का संकट

​अब असली गणित समझिए। अगर कस्टमर का दिन का रनिंग लोड 4kW है और आपने सिस्टम भी उसी के आसपास (5kW) का लगाया है, तो:

मान लेते हैं सोलर 4.2किलोवॉट उत्पादन कर रहा है तब

4.2kw - 4kw( रनिंग लोड) = .2 kw या 200 वॉट 

दिनभर में जो केवल 0.2kW (यानी 200 वॉट) बचा, वही बैटरी को चार्ज करने के लिए जाएगा। इतनी कम पावर से रात के बैकअप के लिए रखी बैटरियां कभी भी फुल चार्ज नहीं हो पाएंगी।

नतीजा: दिन में तो लोड सोलर से चल जाएगा, लेकिन जैसे ही रात होगी, बैटरियां खाली मिलेंगी और सिस्टम ट्रिप कर जाएगा। कस्टमर को लगेगा कि सोलर सिस्टम ही खराब है, जबकि खराबी गलत डिजाइनिंग में है।


​3. सही तरीका क्या है? (The Right Design Approach)

​एक एक्सपर्ट सोलर डिजाइनर हमेशा 'ओवरसाइजिंग' (Oversizing) के सिद्धांत पर काम करता है। अगर लोड कैलकुलेशन 5kW आया है, तो आपको सिस्टम इस तरह डिजाइन करना चाहिए:

  1. दिन का लोड संभालना: दिन में लोड आसानी से चले (लगभग 4 से 5kW)।
  2. बैटरी चार्जिंग करंट: इसके अलावा बैटरियों को चार्ज करने के लिए कम से कम 1.5kW से 2kW की एक्स्ट्रा पावर मिलनी चाहिए।

  5kW का लोड स्मूथली चलाने और रात का पूरा बैकअप पाने के लिए कम से कम 6.5kW से 7.5kW तक का सोलर पैनल एरे (Panel Array) डिजाइन करना चाहिए।

​सीखें और भी सटीक डिजाइनिंग!

​अगर आप इस पूरे कैलकुलेशन को और गहराई से समझना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल 'Solar Charcha with Krishna' (सोलर चर्चा विद कृष्णा) पर जाएँ। वहाँ मैंने ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सिस्टम डिजाइनिंग का प्रॉपर प्रैक्टिकल वीडियो डाला है।

Off Grid system design steps

​यदि आपको सोलर सिस्टम डिजाइन करने या लोड मैच करने में कोई भी दिक्कत आती है, तो आप उस वीडियो से कम्प्लीट गाइडेंस ले सकते हैं और अपनी डिजाइनिंग को परफेक्ट बना सकते हैं।

​निष्कर्ष (Conclusion)

​सोलर सिस्टम डिजाइन करना सिर्फ पैनल और इन्वर्टर को आपस में जोड़ना नहीं है, बल्कि यह पावर बैलेंस (Power Balance) का सटीक विज्ञान है। थ्योरी के 5kW को प्रैक्टिकल के 4kW में बदलना और फिर बैटरी बैकअप को सुरक्षित रखना ही एक कुशल इंजीनियर की पहचान है।

​अगली बार जब भी ऑफ-ग्रिड या हाइब्रिड सिस्टम डिजाइन करें, तो "लोड + बैटरी चार्जिंग = कुल सोलर क्षमता" का फॉर्मूला कभी न भूलें!

इंजीनियर कृष्णकांत श्रीवास्तव

(NSDC सर्टिफाइड सोलर ट्रेनर एवं NCVT सर्टिफाइड सूर्यमित्र)

🌐 वेबसाइट: www.seac.in

📺 यूट्यूब चैनल: Solar Charcha with Krishna

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​खुशखबरी: PM Surya Ghar Yojana में अब 10% एक्स्ट्रा सोलर पैनल (DC) लगाने की मिली छूट!

सोलर चर्चा: क्या 1 जून के बाद भी कर पाएंगे नॉन डीसीआर सोलर पैनल का उपयोग? किसे मिल रही छूट?

सोलर मॉड्यूल ग्रेडिंग (A, B, C, D)और इनकी पहचान