संदेश

Solarcircular लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोलर प्लांट में 'जनरेशन मीटर' (Generation Meter) कब और कितने किलोवॉट पर लगाना अनिवार्य है? जानिए नियम

चित्र
नमस्कार दोस्तों! Solar Charcha में आपका स्वागत है। ​मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPMKVVCL), भोपाल द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों (सर्कुलर नंबर: MD/MK/Comm-III/F-255/2662) के अनुसार, ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मीटरिंग को लेकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण नियम तय किए गए हैं। फील्ड में अक्सर हमारे सोलर भाइयों और उपभोक्ताओं के बीच इस बात को लेकर भ्रम रहता है कि सोलर प्लांट में नेट मीटर के साथ-साथ जनरेशन मीटर (Generation Meter) या चेक मीटर (Check Meter) कब लगाना जरूरी होता है। ​आइए आज इस ब्लॉग में सर्कुलर के आधार पर इस नियम को बिल्कुल सरल शब्दों में समझते हैं। ​1. कितने किलोवॉट क्षमता पर कौन सा मीटर अनिवार्य है? ​'मध्य प्रदेश डिसेंट्रलाइज्ड रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम पॉलिसी' में किए गए संशोधनों के तहत, सोलर प्लांट की क्षमता (Capacity) के आधार पर अलग-अलग मीटर लगाने का प्रावधान है: ​ 15 KW से अधिक (> 15KW) के सोलर प्लांट के लिए: यदि आपके सोलर प्लांट की क्षमता 15 KW से अधिक है, तो नेट मीटर के साथ-साथ जनरेशन मीटर (Generation Meter...