ALMM List-II (Solar Cells) Exemption: जानिए NISE पोर्टल पर क्लेम सबमिट करने की पूरी गाइड
नमस्कार दोस्तों! कल के ब्लॉग में हमने बात की थी कि कैसे 1 जून 2026 से MNRE के नियमों के मुताबिक सोलर सेल्स के लिए भी ALMM और DCR (Domestic Content Requirement) के नियमों को अनिवार्य किया जा रहा है। लेकिन सरकार ने उन प्रोजेक्ट्स को एक बड़ी राहत भी दी है जिन्होंने पहले से भारी निवेश (Investments) कर रखा है MNRE के 25 मई 2026 के नए ऑफिस मेमोरेंडम (OM) के अनुसार, हालांकि कोई ब्लैंकेट एक्सटेंशन (सभी को एक साथ छूट) नहीं मिलेगी, लेकिन कुछ शर्तों को पूरा करने वाले Net-Metering और Open Access डेवलपर्स को केस-टू-केस बेसिस पर छूट दी जा सकती है। इसके लिए आपको NISE पोर्टल पर ऑनलाइन क्लेम सबमिट करना होगा। आइए जानते हैं कि इस छूट का फायदा उठाने के लिए आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स और चेकलिस्ट तैयार रखनी होगी ज़रूरी तारीखें और सबमिशन का तरीका आवेदन का माध्यम: क्लेम केवल ऑनलाइन तरीके से solardcrportal.nise.res.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी फिजिकल या कागजी आवेदन मान्य नहीं होगा। आखरी तारीख: पोर्टल पर क्लेम सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। स्क्रूट...