On-Grid Solar System कैसे काम करता है? (आसान भाषा में समझें)
अक्सर लोग समझते हैं कि सोलर पैनल से बनने वाली पूरी बिजली सीधे बिजली विभाग (DISCOM) को चली जाती है और फिर महीने के अंत में कुल यूनिट्स घटाई जाती हैं। लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। On-Grid सिस्टम में सोलर से बनने वाली बिजली सबसे पहले आपके घर के उपकरणों (जैसे पंखे, लाइट, AC) को चलती है। बिजली विभाग को केवल वही बिजली भेजी जाती है जो आपके उपयोग से बच जाती है। आइए इसे 3 अलग-अलग स्थितियों (Scenarios) से समझते हैं: स्थिति 1: जब धूप तेज हो और घर में लोड कम हो मान लीजिए दोपहर का समय है और आपका सोलर 10 यूनिट बिजली बना रहा है, लेकिन घर में सिर्फ 5 यूनिट की जरूरत है। सोलर उत्पादन: 10 यूनिट घर में उपयोग (Consumption): 5 यूनिट (सोलर से सीधे) एक्सपोर्ट (Export): 5 यूनिट (बची हुई बिजली ग्रिड में गई) इंपोर्ट (Import): 0 यूनिट फायदा: आपने अपनी जरूरत भी पूरी की और 5 यूनिट भविष्य के लिए जमा भी कर दीं। स्थिति 2: जब बादल हों या घर में लोड ज्यादा हो मान लीजिए सोलर सिर्फ 5 यूनिट बना रहा है, लेकिन घर में मशीनों या AC के कारण 10 यूनिट की जरूरत है। सोलर उत्पादन: 5 ...