सोलर प्लांट की 'डालियां': केबल्स का सही चुनाव क्यों है अनिवार्य?

नमस्ते साथियों!

​पिछले लेख में हमने चर्चा की थी कि जिस तरह एक विशाल और मजबूत पेड़ के लिए उसकी जड़ें सबसे महत्वपूर्ण आधार होती हैं, ठीक उसी तरह एक सोलर प्लांट के लिए उसका स्ट्रक्चर (Structure) उसकी नींव है। अगर नींव मजबूत है, तभी सिस्टम सालों-साल टिका रहेगा।


​लेकिन क्या सिर्फ जड़ें ही काफी हैं? जड़ों के बाद नंबर आता है उन डालियों (Branches) का, जो पूरे पेड़ के अस्तित्व को जोड़कर रखती हैं। आज हम बात करेंगे सोलर सिस्टम के उसी महत्वपूर्ण हिस्से की— यानी हमारे वायर और केबल्स

केबल्स: एक वृक्ष की 'डालियों' जैसी भूमिका

​एक बड़े वृक्ष के लिए उसकी डालियां उतनी ही जरूरी हैं जितने उसके फल और पत्तियां। केबल्स भी सोलर सिस्टम में यही भूमिका निभाते हैं:

  1. पत्तियों का सहारा: जैसे डालियां पत्तियों को थामे रखती हैं, वैसे ही केबल्स पैनल्स से पैदा होने वाली DC Power को संभालकर इनवर्टर तक पहुँचाती हैं।
  2. ऊर्जा का मार्ग: डालियां ही फल-फूल तक पोषण पहुँचाती हैं। ठीक वैसे ही, चाहे AC पावर हो या DC, ये केबल्स ही वह रास्ता हैं जिससे आपके घर के उपकरण रोशन होते हैं।
  3. सुरक्षा कवच: जैसे एक लचीली और मजबूत डाली आंधी-तूफान को झेल जाती है, वैसे ही एक अच्छी क्वालिटी की केबल अचानक आने वाले सर्ज (Surge) या वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को संभालने में सक्षम होती है।

केबल चुनते समय सावधानी: कहीं डाली कमजोर तो नहीं?

​अक्सर लोग स्ट्रक्चर और पैनल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन केबल्स में 'सस्ता' विकल्प ढूंढते हैं। याद रखिए, अगर पेड़ की डाली कमजोर हुई, तो वह फलों का बोझ नहीं सह पाएगी और टूट जाएगी। सोलर के मामले में यह और भी खतरनाक हो सकता है:

  • साइज का सही चुनाव: अगर केबल की मोटाई (Gauge) करंट के हिसाब से कम है, तो बिजली का नुकसान (Voltage Drop) होगा और तार गर्म होकर जल सकता है।
  • UV Protection जरूरी: क्योंकि ये तार धूप में रहते हैं, इसलिए हमेशा UV Protected केबल्स का ही इस्तेमाल करें, वरना समय के साथ इनकी इंसुलेशन (छाल) टूट जाएगी।
  • DC vs AC केबल: कई लोग DC की जगह साधारण AC वायर लगा देते हैं। यह वैसा ही है जैसे किसी नाजुक पौधे पर भारी फल टांग देना। DC केबल्स को खास तौर पर सोलर के तनाव को झेलने के लिए बनाया जाता है।
  • "ACDB-DCDB सिपाही हुए, स्ट्रक्चर मानो जड़ होती हैं,

    केबल्स बनीं वो डालियां, जो सप्लाई को संभाले खड़ी रहती हैं।


    निष्कर्ष 

    केबल सिर्फ एक तार नहीं है, यह आपके पूरे निवेश की सुरक्षा है। एक NSDC सर्टिफाइड सोलर ट्रेनर होने के नाते मेरा सुझाव यही है कि केबल्स के चुनाव में कभी समझौता न करें। सही क्वालिटी की केबल चुनें और अपने सोलर प्लांट को एक लंबी उम्र दें।

    सोलर चर्चा विद कृष्णा (SEAC Center)

    सोलर सीखिए, सही चुनिए!

    www.seac.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​खुशखबरी: PM Surya Ghar Yojana में अब 10% एक्स्ट्रा सोलर पैनल (DC) लगाने की मिली छूट!

सोलर चर्चा: क्या 1 जून के बाद भी कर पाएंगे नॉन डीसीआर सोलर पैनल का उपयोग? किसे मिल रही छूट?

सोलर मॉड्यूल ग्रेडिंग (A, B, C, D)और इनकी पहचान