DCDB का सही चुनाव कैसे करें: सोलर सिस्टम की सुरक्षा का सबसे अहम फैसला
नमस्कार दोस्तों! सोलर चर्चा विथ कृष्णा (SEAC) में आपका फिर से स्वागत है। जब भी हम अपने घर या प्लांट में सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो हमारा पूरा ध्यान सिर्फ दो चीज़ों पर होता है—सोलर पैनल और इनवर्टर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके इस लाखों के सिस्टम का असली "बॉडीगार्ड" कौन है? वह है DCDB (DC Distribution Box) । DCDB सोलर पैनल और इनवर्टर के बीच एक ढाल की तरह खड़ा रहता है। अगर सिस्टम में कोई गड़बड़ी आए, तो यह खुद झटका सहकर आपके महंगे इनवर्टर और पैनल को बचा लेता है। लेकिन अक्सर लोग बिना सोचे-समझे या सस्ते के चक्कर में गलत DCDB चुन लेते हैं, जो बाद में भारी नुकसान या आग लगने का कारण बन सकता है। आज की सोलर चर्चा में हम आसान भाषा में समझेंगे कि अपनी स्ट्रिंग के हिसाब से सही DCDB का चुनाव कैसे करें और इसे बनवाते समय कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए। 1. DCDB बनवाने या खरीदते समय वेंडर को क्या डेटा देना ज़रूरी है? DCDB कोई रेडीमेड सामान नहीं है कि जिसे उठाया और लगा दिया। यह पूरी तरह से आपकी DC पावर (सोलर एरे पैरामीटर्स) पर निर्भर करता है। जब भी आप DCDB ऑर्डर करे...