C5, C10 और C20 रेटिंग क्या होती है? जानिए बैटरी का 'C-Rating' गणित और सही चुनाव
सोलर और पावर बैकअप सिस्टम में सही बैटरी का चुनाव करते समय अक्सर आपके सामने C5, C10 और C20 जैसे शब्द आते हैं। साधारण भाषा में इन्हें बैटरी की C-Rating (Capacity Rating) कहा जाता है। सोलर चर्चा में अक्सर यह सवाल उठते हैं कि क्या केवल Ah (Ampere-Hour) देखकर बैटरी खरीदना सही है? जवाब है नहीं । C-Rating को अनदेखा करने पर बैटरी सही बैकअप नहीं दे पाती या जल्दी खराब हो जाती है। आइए सोलर चर्चा के इस ब्लॉग में आसान भाषा में समझते हैं कि C5, C10 और C20 रेटिंग क्या है, यह क्यों ज़रूरी है और इनमें क्या अंतर है। 1. C-Rating क्या होती है और C5, C10, C20 का क्या मतलब है? C-Rating का मतलब होता है कि कोई बैटरी कितने घंटों में पूरी तरह से डिस्चार्ज (Discharge) होने के लिए डिज़ाइन की गई है। यहाँ 'C' का अर्थ Capacity (क्षमता) से है और उसके साथ लगा नंबर घंटों (Hours) को दर्शाता है। C20 Rating: इसका मतलब है कि बैटरी को अपनी पूरी क्षमता (Ah) डिस्चार्ज करने में 20 घंटे का समय लगेगा। यह धीमी गति से डिस्चार्ज होने वाली बैटरी है। C10 Rating: इसका मतलब है कि बैटरी को अपनी पूरी ...