परिस्थितियां वही, परिणाम अलग: फर्क सिर्फ आपकी सोच का है!
जीवन में अक्सर हम देखते हैं कि दो लोगों को एक जैसी सुविधाएं, एक जैसा माहौल और एक जैसी चुनौतियाँ मिलती हैं। लेकिन कुछ समय बाद, एक व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुँच जाता है, जबकि दूसरा वहीं का वहीं रह जाता है या हार मान लेता है। जब हालात और परिस्थितियाँ दोनों के लिए बिल्कुल एक समान थीं, तो फिर यह बदलाव कहाँ से आया? बदलाव आता है व्यक्ति की सोच से और उसके काम करने के तरीके से। परिस्थितियां कभी भी हमारा रास्ता नहीं रोकतीं, बल्कि उन परिस्थितियों को देखने का हमारा नजरिया (Perspective) तय करता है कि हम सफल होंगे या असफल। आइए, इस बात को एक छोटी सी, लेकिन सोच बदल देने वाली कहानी से समझते हैं। जब सुरेश को मिला नया इलाका... हमारी कंपनी ने कुछ समय पहले सुरेश नाम के एक एम्प्लॉई को काम पर रखा। उसका काम था फील्ड में जाकर लोगों को सोलर एनर्जी के फायदों के बारे में बताना और नए ऑर्डर्स लाना। कंपनी ने उसे भोपाल की एक बिल्कुल नई डेवलप हुई कॉलोनी का एरिया दिया और कहा कि यहाँ जाकर सोलर की मार्केटिंग करो। सुरेश फील्ड पर गया। एक महीने बाद जब उससे प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गई, तो उसका चेहर...