संदेश

सुरक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावधान! जान से बढ़कर कोई सोलर प्लांट नहीं: रायपुर हादसे से सबक

चित्र
अगर एक सोलर इंस्टॉलर या हेल्पर को यही नहीं पता कि साइट पर सुरक्षा क्यों जरूरी है, जहाँ वह खड़ा है वहाँ क्या-क्या खतरे हो सकते हैं, और ज़रा सी लापरवाही का क्या नुकसान हो सकता है... तो ऐसी दुर्घटनाएँ होना तय है! ​जी हाँ, मैं बात कर रहा हूँ अभी हाल ही में रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रोफेसर कॉलोनी में हुए उस दर्दनाक हादसे की, जिसने पूरे सोलर सेक्टर को झकझोर कर रख दिया है। एक घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करते समय, सही जानकारी और सुरक्षा मानकों के अभाव के कारण, पैनल हैंडल कर रहे दो कर्मचारियों की पास से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ​इस खबर को सुनकर दिल दहल जाता है। लेकिन यहाँ एक बड़ा सवाल खड़ा होता है— आपको क्या लगता है, इस हादसे में किसकी गलती है? ​क्या उन मासूम कर्मचारियों की, जो सिर्फ अपना काम कर रहे थे? ​उस वेंडर या कंपनी की, जिसने उन्हें वहां भेजा? ​शासन-प्रशासन की, जिसने नियमों को कड़ा नहीं किया? ​या उस मकान मालिक (ग्राहक) की, जिसने अपने घर पर सोलर लगवाया? ​गलती किसकी? आइए गहराई से समझें ​अगर हम सच कड़वा भी हो तो स्वीकार करें, ...