सोलर रूफटॉप साइट्स पर होने वाले हादसे: लापरवाही या जानकारी का अभाव? (विशेष: रायपुर हादसे से सबक)
हाल ही में रायपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे सोलर इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। एक रूफटॉप सोलर साइट पर काम करते समय दो ऊर्जावान सोलर कर्मचारी हाई-टेंशन (HT) लाइन की चपेट में आ गए और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।
यह हादसा हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या यह सिर्फ एक दुर्घटना थी, या फिर सुरक्षा नियमों और सही जानकारी का अभाव? अगर उन कर्मचारियों को यह पता होता कि हाई-टेंशन लाइन से कितनी दूरी बनाए रखनी है और काम शुरू करने से पहले क्या सावधानियां बरतनी हैं, तो आज वे हमारे बीच जीवित होते।
सोलर रूफटॉप का काम सिर्फ पैनल लगाने या वायरिंग करने तक सीमित नहीं है; यह सीधे तौर पर बिजली और ऊंचाई (Height) से जुड़ा काम है, जहां एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि रूफटॉप साइट्स पर कौन से बड़े खतरे होते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
1. ओवरहेड पावर लाइन्स (HT/LT Lines) से दूरी: सबसे बड़ा खतरा
अक्सर छतों के पास से 11kV, 33kV की हाई-टेंशन (HT) लाइनें या फिर लो-टेंशन (LT) लाइनें गुजर रही होती हैं। सोलर स्ट्रक्चर या जीआई पाइप (GI Pipe) को संभालते समय जरा सी असावधानी से वे इन लाइव वायर्स के संपर्क में आ जाते हैं।
सुरक्षित दूरी के नियम (Clearance Rules):
भारतीय विद्युत नियम (Indian Electricity Rules) के अनुसार, ओवरहेड लाइनों और किसी भी कंस्ट्रक्शन/स्ट्रक्चर के बीच एक निश्चित दूरी होना अनिवार्य है:
- लो और मीडियम वोल्टेज लाइन्स (LT Lines): छत या स्ट्रक्चर से कम से कम 1.2 मीटर (लगभग 4 फीट) की वर्टिकल दूरी और 2.5 मीटर (लगभग 8 फीट) की हॉरिजॉन्टल दूरी होनी चाहिए।
- हाई-टेंशन लाइन्स (Up to 11kV - HT Lines): छत या सोलर स्ट्रक्चर से कम से कम 3.7 मीटर (लगभग 12 फीट) की वर्टिकल दूरी और 1.2 मीटर (लगभग 4 फीट) की हॉरिजॉन्टल दूरी होनी ही चाहिए।
- 33kV लाइन्स के लिए: यह वर्टिकल क्लियरेंस बढ़कर 3.7 मीटर से अधिक और हॉरिजॉन्टल क्लियरेंस 2.0 मीटर होना चाहिए।
- बचाव: 1.8 मीटर (6 फीट) से अधिक ऊंचाई पर काम करते समय Full Body Safety Harness (सेफ्टी बेल्ट) पहनना और उसे किसी मजबूत एंकर पॉइंट से बांधना अनिवार्य है। छत के किनारों पर लाइफलाइन वायर का इस्तेमाल करें।
- बचाव: कभी भी लोड के दौरान (जब सिस्टम चालू हो) MC4 कनेक्टर्स को न खोलें। काम करते समय हमेशा 500V/1000V रेटेड इंसुलेटेड ग्लव्स और टूल्स का इस्तेमाल करें।
- बचाव: साइट पर Safety Shoes और Helmet पहनना अनिवार्य करें। तेज हवा या बारिश के मौसम में रूफटॉप पर काम रोक दें।
- साइट असेसमेंट (Site Assessment): काम शुरू करने से पहले केवल यह न देखें कि पैनल कहां लगेंगे, बल्कि यह भी देखें कि आस-पास कोई बिजली की तार, कमजोर शेड या खतरा तो नहीं है।
- टूलबॉक्स टॉक (TBT): काम शुरू करने से पहले हर सुबह 5 मिनट अपनी टीम को सुरक्षा नियमों और संभावित खतरों के बारे में जरूर समझाएं।
- राइट टू रिफ्यूज (काम रोकने का अधिकार): अगर साइट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं या ओवरहेड लाइन बहुत पास है, तो काम करने से मना करें। जान है तो जहान है।
- प्रशिक्षण (Training): केवल अप्रशिक्षित लेबर के भरोसे साइट न छोड़ें। टीम में कम से कम एक सर्टिफाइड सोलर टेक्नीशियन या सुपरवाइजर का होना जरूरी है जो सुरक्षा मानकों को समझता हो।
थम्ब रूल: अगर छत के पास से कोई भी नंगी बिजली की तार (Bare Wire) गुजर रही है, तो बिना 'शटडाउन' (डिस्कनेक्शन) लिए या बिना उचित सेफ्टी बैरियर के वहां काम कतई शुरू न करें।
2. सोलर रूफटॉप पर होने वाले अन्य संभावित हादसे और उनके बचाव
बिजली के झटके (Electric Shock) के अलावा भी साइट पर कई तरह के खतरे होते हैं:
क) ऊंचाई से गिरना (Fall from Height)
रूफटॉप पर काम करते समय संतुलन बिगड़ने या बिना सेफ्टी गियर के काम करने से गिरने का डर हमेशा रहता है।
ख) डीसी आर्क और शॉक (DC Arc Flash & Shock)
सोलर पैनल धूप में आते ही वोल्टेज (DC) बनाना शुरू कर देते हैं। इन्हें एसी (AC) की तरह आसानी से स्विच ऑफ नहीं किया जा सकता। गलत तरीके से कनेक्टर निकालने पर 'आर्क' पैदा हो सकता है जो गंभीर रूप से जला सकता है।
ग) स्ट्रक्चर और पैनल हैंडलिंग के दौरान चोट
हवा के तेज झोंके के कारण पैनल हाथ से छूट सकते हैं, या लोहे के भारी स्ट्रक्चर से पैर/हाथ दब सकते हैं।
3. हर सोलर टेक्नीशियन और सुपरवाइजर के लिए 'गोल्डन रूल्स'
निष्कर्ष
रायपुर का हादसा हमारे पूरे सोलर परिवार के लिए एक गंभीर चेतावनी है। किसी भी घर को रोशन करने की जिद में किसी मां का लाल, या किसी परिवार का कमाऊ सदस्य अपनी जान न गंवाए, यह जिम्मेदारी हम सभी की है। आइए, आज ही संकल्प लें कि हम सुरक्षा मानकों (Safety Standards) से कोई समझौता नहीं करेंगे।
सुरक्षित सोलर, समृद्ध भारत!
लेखक: कृष्णकांत श्रीवास्तव (सौर दीक्षक)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें