क्यों गिरती जा रही है सोलर इंडस्ट्री की वैल्यू? एक गंभीर सोच और ज़मीनी हकीकत

एक वक्त था जब समाज में 'सोलर' का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में एक उच्च तकनीकी (High-Tech) और प्रतिष्ठित पहचान उभरती थी। अगर कोई कहता था कि वह सोलर क्षेत्र में काम करता है, तो उसे एक सम्मानित और एक्सपर्ट इंजीनियर या विजनरी प्रोफेशनल के रूप में देखा जाता था। लेकिन आज की कड़वी सच्चाई यह है कि यह पूरी इंडस्ट्री "भटा-भाजी" के भाव बिकने लगी है।


​जिस टेक्नोलॉजी को देश के ऊर्जा भविष्य का आधार बनना था, वह आज केवल एक सस्ता सामान बेचने का जरिया बनकर रह गई है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस बेहतरीन तकनीक का स्तर इतना गिर गया? आइए, इस चिंताजनक बदलाव के कुछ मुख्य पहलुओं पर नज़र डालते हैं:

​1. बिना टेक्निकल नॉलेज के बनते 'सोलर वेंडर'

​अगर इतिहास उठाकर देखें, तो एक ज़माना था जब हर दूसरा बेरोजगार व्यक्ति एलआईसी एजेंट बन जाता था। कुछ सालों बाद दौर बदला, तो लोग प्रॉपर्टी ब्रोकर और बिल्डर बनने की होड़ में लग गए। आज ठीक वही हाल सोलर इंडस्ट्री का हो चुका है।

​जिस व्यक्ति को यह भी नहीं पता कि स्ट्रिंग डिजाइनिंग क्या होती है, स्ट्रक्चर की मजबूती (DC & AC Safety) का क्या महत्व है, या शेडिंग एनालिसिस (Shadow Analysis) कैसे किया जाता है — वह भी आज सोलर वेंडर बनकर बैठा है। बिना किसी तकनीकी योग्यता, प्रशिक्षण या प्रमाणन के लोग इस क्षेत्र में सिर्फ कमीशन कमाने की नीयत से उतर चुके हैं।

​2. केवल 'सस्ता' चाहिए: ग्राहकों की मानसिकता में गिरावट

​तकनीक की इस दुर्दशा के लिए केवल काम करने वाले ही नहीं, बल्कि खरीदने वाले ग्राहक भी उतने ही जिम्मेदार हैं।

  • क्वालिटी बनाम कीमत: आज अधिकांश ग्राहकों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इनवर्टर की क्षमता कितनी है, वायर गेज सही है या नहीं, या पैनल की एफिशिएंसी कैसी है। उन्हें बस एक ही चीज़ चाहिए — सस्ता!
  • लंबी उम्र से समझौता: सोलर सिस्टम एक ऐसा निवेश है जो 25 सालों के लिए किया जाता है। लेकिन आज लोग कुछ हज़ार रुपये बचाने के चक्कर में घटिया क्वालिटी का सामान और अप्रशिक्षित कारीगर चुन रहे हैं, जो आगे चलकर बहुत बड़े आर्थिक और सुरक्षा संबंधी नुकसान का कारण बनता है।

​3. टेक्नोलॉजी और मानकों (Technical Terms) का गायब होना

​जब मार्केट में केवल "कम दाम" की होड़ (Price War) मचती है, तो सबसे पहले बली चढ़ती है क्वालिटी

  • ​न तो काम करने वाले तकनीशियन को सही अर्थों में स्टैंडर्ड अर्थिंग, लाइटनिंग अरेस्तर, या सही केबल साइजिंग की परवाह है।
  • ​न ही ग्राहक यह समझना चाहता है कि एक सही और सेफ इंस्टॉलेशन की लागत क्या होती है।

​नतीजतन, हर गली-नुक्कड़ पर कम कीमत का लालच देकर गलत सिस्टम इंस्टॉल किए जा रहे हैं। जब ये सिस्टम 1-2 साल में सही परफॉर्मेंस नहीं देते या खराब हो जाते हैं, तो पूरे सोलर सेक्टर की साख पर बट्टा लगता है।

​यह एक बहुत गंभीर चिंता का विषय है

​सोलर कोई रेडीमेड इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान या किराना आइटम नहीं है। यह एक उच्च-स्तरीय इंजीनियरिंग और सेफ्टी से जुड़ा हुआ विषय है। अगर बिना टेक्निकल ज्ञान के सिर्फ सस्ते के चक्कर में यह खेल चलता रहा, तो भविष्य में इसके परिणाम बेहद नुकसानदायक होंगे:

  1. सुरक्षा का खतरा: गलत वायरिंग और घटिया उपकरणों से आग लगने और शॉर्ट-सर्किट का जोखिम बढ़ता है।
  2. ग्राहकों का भरोसा खत्म: सही उत्पादन न मिलने से लोगों का इस बेहतरीन तकनीक से विश्वास उठने लगेगा।
  3. मेहनती प्रोफेशनल्स का नुकसान: जो लोग सही तकनीकी मानकों का पालन करके काम करना चाहते हैं, वे इस अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) के कारण पिछड़ रहे हैं।

​समाधान क्या है?

  • ग्राहकों के लिए: केवल शुरुआती कीमत न देखें। सोलर सिस्टम आपके घर की छत पर 25 साल रहने वाला पावर प्लांट है। किसी भी वेंडर को चुनने से पहले उसकी तकनीकी जानकारी, अनुभव और इंस्टॉलेशन स्टैंडर्ड्स ज़रूर जांचें।
  • इंजीनियर्स और वेंडर्स के लिए: केवल ऑर्डर हासिल करने के लिए रेट कटिंग (Rate Cut) का खेल बंद करें। अपनी सर्विस और क्वालिटी की वैल्यू समझाएं।

​सोलर एक क्रांतिकारी और टिकाऊ तकनीक है, इसे महज एक सस्ता सौदा बनाकर इसकी वैल्यू न घटाएं।

​'सोलर चर्चा विद कृष्णा' का प्रयास

इसी सोच और बदलाव की नीयत के साथ हम अपने YouTube चैनल "सोलर चर्चा विद कृष्णा" के माध्यम से लगातार एक सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं:

  1. ग्राहकों के लिए: हम ग्राहकों को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि "सस्ते सिस्टम" के जाल में फंसने के बजाय एक "सही और सुरक्षित सिस्टम" क्या होता है। सही जानकारी ही उन्हें भविष्य के बड़े नुकसान से बचा सकती है।
  2. इंस्टॉलर्स और वेंडर्स के लिए: हम अपने साथी इंस्टॉलर्स को सिखाते हैं कि सिर्फ कॉम्पोनेंट्स की क्वालिटी गिराकर या रेट कम करके कॉस्ट कटिंग करना समझदारी नहीं है। इसके बजाय, प्रॉपर सिस्टम डिजाइनिंग और सही इंजीनियरिंग सीखकर सिस्टम की परफॉर्मेंस बढ़ाई जाए, जिससे लंबे समय में ग्राहक के पैसे की असली बचत हो और इंडस्ट्री का स्टैंडर्ड बना रहे।

सोलर चर्चा विद कृष्णा

आपका सौर दीक्षक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​खुशखबरी: PM Surya Ghar Yojana में अब 10% एक्स्ट्रा सोलर पैनल (DC) लगाने की मिली छूट!

सोलर चर्चा: क्या 1 जून के बाद भी कर पाएंगे नॉन डीसीआर सोलर पैनल का उपयोग? किसे मिल रही छूट?

सोलर मॉड्यूल ग्रेडिंग (A, B, C, D)और इनकी पहचान